मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

21 नवम्बर 2017

फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाष घोषित 

मतदान हेतु दुकानों/वाणिज्य अधिष्ठानों में भी रहेगा अवकाष

कासगंजः राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 के मतदान दिवसों में संबंधित जनपदों में आमजन के मतदान हेतु अवकाष घोषित किया गया है।

उक्त क्रम में जनपद कासगंज मतदान दिवस (22 नवम्बर) को सार्वजनिक अवकाष रहेगा, उक्त दिवस में जनपद में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान जहाॅ-जहाॅ मतदान होना है, और सामान्य छुट्टी का दिन नहीं है तो मतदान के दिन बन्दी दिवस के रूप में मनाया जायेगा अर्थात् 22 नवम्बर को अवकाष रहेगा।

उक्त जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर0पी0 सिंह ने दी है।

---------

निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु

कन्ट्रोल रूम संचालित, दूरभाष नं0 5744-272040

कासगंज: जिला मजिस्टेªेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आर0पी0सिंह द्वारा जारी आदेषों के अनुसार नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 को शांतिपूर्ण, सकुषल एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन सम्बंधी व्यवस्थाओं व सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) कासगंज में नियंत्रण कक्ष संचालित है। जिसका दूरभाष नं0 05744-272040 है।

------

कीटनाषक विक्रेता 31 दिसम्बर से पूर्व जमा करें सूचना

कासगंजः जनपद के समस्त कीटनाषी रसायन विक्रेताओं को कीटनाषी अधिनियम 1968 के तहत कीटनाषी नियम 1971 में कीटनाषी (संषोधन)नियम 2015 द्वारा यथा संषोेधित नियमानुसार सभी लाइसेंस द्वारा नियम 9 व 10 के अधीन प्रारूप 10, प्रारूप 11 व प्रारूप 12 पर प्रतिवर्ष सूचना उपलब्ध करानी है। 

उक्त जानकारी देते हुए जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुमित कुमार चैहान ने कहा है कि समस्त कीटनाषी विक्रेता 31 दिसम्बर 2017 से पूर्व उनके कार्यालय में उपस्थित होकर उपरोक्त प्रारूपों पर सूचना उपलब्ध करायें, अन्यथा की स्थिति में उनका कीटनाषी लाइसेंस निरस्त कर दिया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं विक्रेता की होगी।

---------

आर्मी रिक्रूटमेंन्ट रैली आगरा में, कासगंज के युवकों की भर्ती 1 व 2 दिसम्बर को

कासगंजः आनन्द इंजीनियरिंग कालेज आगरा में आर्मी रिक्रूटमेन्ट रैली 24 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2017 तक आयोजित की  जा रही है। इसके अंतर्गत 1 दिसम्बर को जनपद कासगंज की तहसील कासगंज और सहावर तथा 2 दिसम्बर को तहसील पटियाली के युवक भर्ती हेतु रैली में जा सकते हैं। 

यह जानकारी आर्मी रिक्रूटमेन्ट आफिस आगरा द्वारा दी गयी है।

----------

निर्वाचन सम्पन्न कराने को 290 पोलिंग पार्टियाॅ रवाना-

कासगंजः जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आर0पी0 सिंह व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के संरक्षण में आज श्री गणेष इन्टर कालेज से नगर निकाय निर्वाचन में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं षंातिपूर्ण मतदान कराने को कुल 290 पोलिंग पाॅर्टियाॅ रवाना हुई जिन्हें उनके बूथ तक ले जाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था बारह पत्थर मैदान पर की गयी।

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत जिले में 03 नगर पालिका परिषदों व 07 नगर पंचायतों के अध्यक्षों तथा 158 वार्ड के सदस्य पदों हेतु 22 नवम्बर 2017 को मतदान होना है। इस निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए 133 उम्मीदवार व सदस्य पद के लिए 701 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिनके भाग्य का निर्णय 220627 मतदाता तय करेंगें।

नगर निकाय निर्वाचन हेतु कुल 290 बूथ बनायंे गए हैं जिसमें अति संवेदनषील प्लस बूथ 30, संवदेनषील बूथ 119, संवेदनषील 141 तथा सामान्य बूथ मात्र 03 हैं। 

पोलिंग पार्टियों को मतदाता सूची, मतपेटिकायें तथा अन्य मतदान सामग्री श्री गणेष इन्टर कालेज में उपलब्ध करायी गयीं। अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए अलग-अलग मतपेटिकाओं में वोट डाले जायेंगें। मतदान पार्टी को बारह पत्थर स्थित मैदान से निर्धारित वाहनो से उनके बूथ तक पहुॅचाया गया है और रात्रि विश्राम की व्यवस्था बूथों पर ही की गयी है। मतदान कार्मिकों को सख्त निर्देष दिए गए हैं कि किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें, उनकी आवष्यकता की वस्तुयें बूथ पर उपलब्ध हैं। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिकों को निर्देष दिए हैं कि 22 नवम्बर को प्रातः 7ः30 बजे प्रत्येक दषा में मतदान षुरू करा दें, जो षाम 5 बजे तक निरंतर चलेगा। वोट डालने के लिए मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त निर्वाचन आयोग द्वारा 16 अन्य विकल्प भी मान्य हैं। पीठासीन अधिकारी अपनी डायरी समय से भरें। हर दो घन्टे बाद मतदान प्रतिषत उपलब्घ करायें तथा अपने कर्तव्यों और दायित्वों को पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी से निभायें, पोलिंग बूथों पर भीड़ न लगने दें, यदि कहीं कोई गड़बड़ी करता है या कार्य में व्यवधान उत्पन्न करता है तो पोलिंग पार्टियों की सुरक्षा व मतदान को निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल बूथों पर उपलब्ध रहेगा।                

      

Comments

Popular posts from this blog

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान