मेरे पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था मरने के अलावा यह लिखकर 19 वर्षीय युवती झूल गई फंदे से
बांदा जिले की घटना बताई जा रही है। गुड़िया मैं तुम्हारे पास आकर सब कुछ बताना चाहती थी कि सुभाष मेरे साथ क्या-क्या कर रहा है। हो सके तो मुझे माफ कर देना। मैं तुमसे मिले बगैर ही सबको हमेशा के लिए छोड़कर जा रही हूं। करन को भी मैंने बताया कि सुभाष मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। पर ये कैसे बताती कि सुभाष मेरे साथ क्या-क्या कर रहा है। वो तो मेरे सर थे न सर ने मुझे कभी गलत नहीं सिखाया। हमेशा अच्छा ही सिखाते थे। मैंने किया भी वैसा ही, जो वो कहते थे। वो कहते थे कि कभी खुद से मरना नहीं चाहिए। पर मैं क्या करूं सर, मेरे पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था मरने के अलावा’। यह शब्द मरने से पहले 19 साल की युवती के हैं, जोकि उसने छह पन्ने के सुसाइड नोट में लिखा है। वहीं, सुसाइड नोट में खून से मां भी लिखा है।’ रस्सी के सहारे लटका मिला युवती का शव दरअसल,मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के कबरई गांव का है। यहां रहने वाली युवती का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को युवती की मां और भाई रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर पर युवती और उसकी भाभी थीं। भाभी ने बताया कि शाम को वह किसी काम से घर के बाहर गई...