फल व्यवसाई को कर्ज नहीं चुकाना महंगा पड़ा,मौत के घाट उतरा।
आ स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,बेतिया मीना बाजार के फल व्यवसाई,सुदामा साह,उम्र 30 वर्ष की हत्या महज ₹3हजार के कर्ज के नहीं लौटाने के कारण मारपीट कर कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक,उपेंद्र नाथ वर्मा ने संवाददाता को बताया कि सुदामा साह के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।सुदामा साह के परिजनों के बयान नगर पुलिस ने एफआई आर दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के छानबीन शुरू कर दी है।मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।मृत फल व्यवसाई,नगर के पश्चिम करगाहिया के निवासी बताया गया है।
मृतक सुदामा शाह के छोटे भाई गणेश शाह ने संवाददाता को बताया कि सुदामा ने अपने ही मोहल्ले के राजा साह से कुछ दिन पहले तीन हजार उधार लिया था, सुदामा साह अचार का मिर्चा बेचने के लिए उधार लिया था, जिसका ₹3 हजार उधार राजा साह के पास था,कर्ज के लिए रुपए की मांग वे लोग बार बार कर रहे थे,रात्रि समय सुदामा साह ₹42 हजार लेकर पपीता खरीदने गोरखपुर जा रहा था,नगर के स्टेडियम रोड में राजा साह,रोहित साह व छोटू कुमार ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर सुदामा शाह की पिटाई कर दी,जिससे सुदामा साह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुदामा साह जीएमसीएच अस्पताल में पहुंचा। जहां इलाज के दौरान रात्रि के समय उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर,नगर थाना के दरोगा,श्याम किशोर प्रसाद,जमादार,पारस कुमार,पप्पू जी दुबे अस्पताल पहुंचे।

Comments
Post a Comment