थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज

थाना सहावर पुलिस ने पकडा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान।           शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था 03-03   हजार रूपये ।

कासगंज-सहावर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम म्यासुर के प्रधान रामलाल पुत्र दामोदर दास निवासी ग्राम म्यासुर जनपद कासगंज के भ्रष्टाचार में लिप्त होने सम्बन्धित वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसके सम्बन्ध में ग्राम वासियों ने श्रीमान  जिलाधिकारी कासगंज महोदय के समक्ष प्रस्तुत होकर ज्ञापन दिया था । श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार थाना सहावर पर उक्त ग्राम प्रधान के विरूद्ध मु0अ0स0 182/18 धारा 406,420 भादवि व 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी सहावर  श्री प्रदीप कुमार द्वारा सम्पादित की गई ।
उक्त भ्रष्ट ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री शिवहरि मीना द्वारा प्रभारी निरीक्षक सहावर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था । पुलिस अधीक्षक कासगंज के निर्देशनुसार उक्त ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी हेतु थाना सहावर पुलिस टीम द्वारा निरन्तर सार्थक प्रयास किये जा रहे थे इसी क्रम में आज दिनांक 28.06.2018 को थाना सहावर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उक्त ग्राम प्रधान को नगरिया मोड थाना सोरों जनपद कासगंज से समय करीब 1.30 बजे दोपहर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई ।

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान