Posts

Showing posts from April, 2022

अयोध्या, शहर में दंगा कराने की साजिश में 7 गिरफ्तार,प्रेस वार्ता कर आईजी नें किया खुलासा

Image
अयोध्या शहर में दंगा कराने की साजिश में 7 गिरफ्तार,प्रेस वार्ता कर आईजी नें किया खुलासा अयोध्या 28 अप्रैल। शहर में चौक क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद के पास मुस्लिम धर्मग्रंथ कुरान शरीफ  व मुस्लिमों के संबंध में असभ्य टिप्पड़ी लिखा पोस्टर फेंककर धार्मिक उन्माद फैलाने के असफल मामले में पुलिस नें बड़ी सफलता प्राप्त किया मात्र 24 घंटे के अंदर ही सीसीटीवी फुटेज के आधार शहर के विभिन्न क्षेत्रों के  7 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें- ★ *महेश कुमार मिश्रा* पुत्र शीतला प्रसाद मिश्रा निवासी खोजनपुर थाना को0नगर जनपद अयोध्या ★ *प्रत्युष श्रीवास्तव* पुत्र महेश श्रीवास्तव निवासी आवास विकास कालोनी अमानीगंज  थाना को0नगर अयोध्या। ★ *नितिन कुमार* पुत्र ज्ञान चन्द्र सिन्धी निवासी 858 रीडगंज हमदानी कोठी थाना को0नगर जनपद अयोध्या। ★ *दीपक कुमार गौड़* उर्फ गुंजन पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी 8/10/54 नाका मुरावन टोला थाना को0नगर अयोध्या। ★ *बृजेश पाण्डेय* पुत्र हरीश चन्द्र पाण्डेय निवासी हौंसिला नगर थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या। ★ *शत्रुघ्न प्रजापति* पुत्र रामप्रसाद निवासी 1/8/31 सहादतगंज कुम्हार मण्डी थ...

कासगंज, जिला पंचायत सदस्य ने विद्युत में सुधार करने की उठाई मांग

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)    कासगंज जनपद में जिला पंचायत सदस्य ने अमापुर क्षेत्र में बिगड़ी विद्युत व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। उन्होंने विद्युत सप्लाई न मिलने पर फसलों को क्षति होने का हवाला देते हुए व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य भावना राजपूत के पति डॉ विक्रम सिंह राजपूत ने एसडीएम पंकज कुमार को ज्ञापन दिया है। जिसमें क्षेत्र में विद्युत अव्यवस्था का की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि गांव में पोल नहीं है। विद्युत तार जर्जर हो चुके हैं। पिछले 25 दिनों से विद्युत मात्र 2 घंटे प्राप्त हो रही है। लो वोल्टेज का भी मामला सामने आ रहा है। इन दिनों खेतों में फसल मौजूद है। विद्युत व्यवस्था एवं जल आपूर्ति न होने के कारण फसलों को नुकसान हो सकता है। उन्होंने डीएम व्यवस्था में सुधार करने की मांग उठाई है।

कासगंज थाना पटियाली पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही जुए का खुलासा कर तीन लाख की नगदी, छह वाहन, असलाह, मादक पदार्थ बरामद.किया

Image
कासगंज  जनपद के पटियाली कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने जुए का बड़ा खुलासा किया है। 19 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके कब्जे से 3 लाख से अधिक की नकदी, दो चार पहिया, चार दुपहिया वाहन सहित नाजायज असलहे एवं मादक पदार्थ भी बड़ी मात्रा में मिला है। पुलिस ने आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई कर दी है। एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि थाना पटियाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रमपुरा में अवैध रूप से जुआ होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसे गंभीरता से लेकर क्षेत्राधिकारी पटियाली आर के तिवारी व क्षेत्राधिकारी सहावर अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक पटियाली जीपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक सिढ़पुरा विनोद कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक अमांपुर रामजीत मौर्य सहित अलग अलग चार टीमों का गठन किया गया। ग्राम रमपुरा में सबलू उर्फ सत्यदेव पुत्र भगवान सिंह के घर में बनी दो दुकानों पर दबिश दी गयी। यहा अवैध रूप से हारजीत की बाजी लगाकर जुआं खेलते हुए जनपद एवं गैर जनपद के 19 जुआंरियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तार जुआंरियों के कब्जे से कुल तीन लाख दो हज...

आगरा ,ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री शबाना खंडेलवाल ने राजा मंडी स्थित चामुंडा देवी मां के मंदिर पहुंच कर में सैकड़ों मुस्लिमों के साथ चामुंडा देवी के महंत जी से मुलाकात की,

Image
आगरा ,ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री शबाना खंडेलवाल ने राजा मंडी स्थित चामुंडा देवी मां के मंदिर पहुंच कर में सैकड़ों मुस्लिमों के साथ चामुंडा देवी के महंत जी से मुलाकात की, उन्होंने रेलवे बोर्ड को चेतावनी देते हुए कहा कि मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था निष्ठा विश्वास और श्रद्धा का विषय है इससे खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा, हिम्मत ना करें, मंदिर की तरफ बुरी नजर से देखने की, अगर ऐसा करने की सोचा भी हिंदू भाई बहन ही नहीं बल्कि सारे मुस्लिम समाज के लोग भी मंदिर की हिफाजत के लिए खड़े हैं, शबाना ने कहा कि ये आस्था का विषय है लोगों की मोहब्बत का विषय है लोग अपने बूढ़े मां बाप को भी घर से नहीं हटा सकते तो यह मंदिर 150 साल पुराना है, चामुंडा देवी माता पार्वती का ही रूप है माता ने काली का रूप लेकर राक्षस चंड मुंड का नरसंहार किया था इसीलिए लोग माता को चामुंडा देवी के नाम से जानते हैं वह दोनों राक्षस जो माता के रूप को अपमानित करने आए थे ,जिनको दैत्य के राजा शुभ निशुंभ ने भेजा था , माता को अपमानित करने के लिए पर माता ने उनका संघार किया जो इतिहास के पन्नों पर अं...

कासगंज, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने अमृत महोत्सव मनाने की तैयारी और सहावर ब्लॉक कार्यकारिणी का किया विस्तार

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज: पटियाली । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कासगंज द्वारा सहावर ब्लॉक की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और पदाधिकारियों को संगठन की शपथ दिलाई।साथ ही राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा 1 अगस्त को सभी सातों ब्लॉकों में अमृत महोत्सव मनाया जाएगा इसकी चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।सहावर ब्लॉक को शैक्षिक उन्नयन में कैसे अग्रणी बनाया जाए इस पर भी चर्चा की।नवीन पदाधिकारी श्रीमती प्रवेश(प्रा.वि. बढ़ारी कला) को संयुक्त मंत्री, प्रतिमा सिंह(प्रा.वि. हसनपुर अल्प)को सह संगठन मंत्री,श्रीमती क्षमा पांडेय(प्रा.वि. चांडीकोब्लाककोषाध्यक्ष,मानपाल शंखवार(प्रा.वि.स्यारपुर)को प्रचार मंत्री,मनोज जी (प्रा.वि. जमालपुर)को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया सभी पदाधिकारियों से आशा है कि शिक्षक हित में पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे एवं संगठन को मजबूती प्रदान करेंग।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक आनंद मोहन गुप्ता ने की।बैठक में जिला अध्यक्ष डा अमित यादव,महामंत्री सत्यनारायण,नरेंद्र राव,सचिन पुंढीर,पूनम राजपूत,अरुण प्रताप सिंह,सतीश चंद्र बघेल,ब्लॉक संरक्षक राजेंद्र बाबू गोला,ज...

कासगंज, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बिना किसी सूचना या नोटिस के लाउड स्पीकर उतारने से लोगों में रोष

Image
कासगंज।जनपद में कल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बिना किसी सूचना या नोटिस के लाउड स्पीकर उतार दिए गए हैं इससे समाज में गलत मैसेज पहुंचा है इस संबंध में आज एक मुस्लिम समाज का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जिसमे शहर काजी इमाम इकराम अहमद ने कहा कि हाई कोर्ट के फैसले के क्रम में पूरी डिटेल से गाइडलाइन जारी की थी और सन 2018 में यह निर्धारित कर दिया गया था की कहां किस क्षेत्र में आवाज के क्या मानक रहेंगे इसी क्रम में धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर या लोक संबोधन प्रणाली या ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरण या वाद्य उपकरण के प्रयोग हेतु अनुज्ञा पत्र जारी किए गए थे, जिस के अंतर्गत लग भाग सभी मस्जिदों जिम्मेदारान द्वारा अनुमति प्राप्त कर ली गई थी, जिस के नियमों को आज दिनांक तक हर मस्जिद में पालन किया जाता रहा है, धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर का प्रयोग गाइड लाइन और मानकों के अनुरूप करते आ रहे हैं उन को धार्मिक स्थलों से उतरवा देने सम्बन्धी कोई भी शासन से आदेश पारित नहीं हुआ है परंतु जनपद में जिस तरह से प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बिना किसी सूचना या नोटिस के कार्यवाही...

लखनऊ, सीएम योगी से मिले सतीश चंद्र मिश्रा, विधायक उमा शंकर सिंह रहे मौजूद

Image
  -बसपा के दोनों नेताओं ने सीएम योगी से मिलकर एक पत्र भी सौंपा -बनाए गए स्मारकों की देखरेख और पार्कों में बदहाल स्थिति के बारे में चर्चा की लखनऊ। यूपी में अब राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। इसी बीच गुरुवार को बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई है। उनके साथ यूपी चुनाव में पार्टी के एकमात्र जीते विधायक उमाशंकर सिंह भी मौजूद थे। उमाशंकर सिंह बलिया के रसड़ा सीट से बीएसपी विधायक हैं। सीएम योगी से सतीश चन्द्र मिश्रा और विधायक दल के नेता उमा शंकर सिंह 5 कालीदास आवास पर मिले। बसपा के दोनों प्रमुख नेताओं ने सीएम योगी से मिलकर एक पत्र भी सौंपा है। बताया जा रहा है कि, इस पत्र में यह मांग की गई है कि, बसपा शासनकाल में प्रदेश की राजधानी समेत अन्य जिलों में बनाए गए स्मारकों की देखरेख और पार्कों में बदहाल स्थिति के सम्बंध में चर्चा की गई। इधर मायावती ने कहा कि, बीते दस साल से बसपा शासन काल में बनाए गए पार्कों-स्मारकों की देखभाल नहीं होने की वजह से बदहाल व्यवस्था हो गई है। इस पर तत्काल यूपी सरकार को ध्यान देना चाहिए। वहीं बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने बताया कि बसपा...

कासगंज, अधिवक्ताओं की हड़ताल का संज्ञान लेते हुए जिलाधकारी ने की अधिवक्ताओं से वार्ता

Image
रिपोर्टर -फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)  कासगंज जनपद के सदर तहसील में भ्र्ष्टाचार व अनियमितता के विरोध में 28 दिन से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी  हर्षिता माथुर ने सदर तहसील  में पहुंच कर बार के अध्यक्ष, सचिव की मौजूदगी में अधिवक्ताओं से तहसील सभागार में  वार्ता की उनकी शिकायतों व समस्याओं को सुना व समाधान करने का पूर्ण आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं व जिलाधिकारी के बीच वार्ता बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई।अधिवक्ताओं ने बताया वो बार की बैठक कर हड़ताल वापसी का निर्णय लेंगे।बैठक में अध्यक्ष कैलाश राजपूत, सचिव सुरेन्द्र शर्मा, रामपाल सिंह, कवीन्द्र पाल सिंह सत्येन्द्र पाल सिंह बैस, जय कुमार सक्सेना उपेन्द्र मिश्रा जय शंकर दुबे,प्रकाशचंद्र विजय, छोटे लाल साहू,धर्मेंद्र साहू,विनोद यादव,सुदेश कुमार,मयंक मिश्रा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।  

संभागीय परिवहन अधिकारी व यातायात प्रभारी की संयुक्त कार्यवाही , अबैध 66 वाहनों पर चला हंटर

Image
रिपोर्टर -फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)  कासगंज कासगंज में ए०आर०टी०ओ० राजेश राजपूत यात्रीकर अधिकारी  सीमा गोयल ए०आर०एम० श्री संजीव कुमार यादव एवं टी०आई० गणेश सिंह चौहान की संयुक्त टीमों ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित डग्गेमार बसों / ऑटो रिक्शा एवं बिना फिटनेस के संचालित स्कूली वाहनों एवं स्कूल बसों के मानक पूरा न करने वाली स्कूली वाहनों एवं मॉडीफाइड साइलेन्सर से संचालित वाहनों के प्रति प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए संयुक्त टीम ने कुल 66 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें 09 वाहने थाना सहावर 03 वाहन थाना सोरों, 07 वाहनों को ट्रैफिक पुलिस कार्यालय कासगंज में सीज करते हुये कुल 19 वाहनों को सीज किया गया, जिसमें 05 स्कूली वाहन जो कि बिना फिटनेस एवं स्कूली वाहनों के मानक पूर्ण नही कर रहे थे, को सीज किया गया एवं 07 स्कूली वाहनों का चालान करते हुए कुल 12 स्कूली वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। ए०आर०टी०ओ० राजेश राजपूत ने जनपद के समस्त स्कूली प्रबन्धक / प्रधानाचार्यों को यह निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस की वैद्यता समाप्त है या वह वाहनें जो स्कू...

कासगंज, जिलाधिकारी ने तहसील कासगंज का किया निरीक्षण

Image
  रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)  कासगंज जनपद में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आज तहसील सदर कासगंज पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील कासगंज के अधिवक्ता गणों से तहसील सभागार में रूबरू होकर सीधी वार्ता की। उनकी समस्याओं, शिकायतों को गंभीरता से सुना, समझा तथा उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार कासगंज को अधिवक्ता गणों की समस्याओं व शिकायतों को शीघ्र निस्तारित करते हुये व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिये।           जिलाधिकारी ने तहसील कासगंज के विभिन्न अनुभागों व पटलों के विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों को चैक करते हुए राजस्व संग्रह, भूलेख, भू राजस्व, दाखिल खारिज, खसरा खतौनी, उपजिलाधिकारी व तहसीलदार न्यायालय स्तर पर वाद निस्तारण की स्थिति आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। निर्देश दिये कि अभिलेखों एवं रजिस्टरों में अंकित प्रविष्टियों को कम्प्यूटर मंे भी तुरंत फीड कराकर सूचनाओं को अद्यतन रखा जाये। कोई भी प्रविष्टि लापरवाही में ऐसे ही न छोड़ी जाये। जिससे सभी कार्य समय से सम्पादित हो सकें। समस्त अभिलेखों और पत्रावलि...

कासगंज, शहर के चामुंडा मंदिर के पीछे अतिक्रमण पर चला योगी का बुलडोजर

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज जनपद के शहर में माता चामुंडा मंदिर के पीछे लगातार कई वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण पर बुधवार को योगी का बुलडोजर चला है। डीएम के निर्देश पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण हटवाया है। कासगंज शहर के चामुंडा मंदिर परिसर की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की है। डीएम हर्षिता माथुर के निर्देश पर एसडीएम पंकज कुमार, सीओ डीके पंत, तहसीलदार अजय यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र मोहन शर्मा सहित अन्य अधिकारी लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विगत कई वर्षों से लगातार हो रहे निर्माण पर बुलडोजर चलवाया है। एसडीएम ने बताया है कि पूर्व में अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके चलते जिला प्रशासन के निर्देश पर कार्यवाही अमल में लाई गई है। इंस्पेक्टर क्राइम शिव शंकर गुप्ता एसएसआई सत्यपाल भाटी उपनिरीक्षक आबिद कुरैशी, उपनिरीक्षक कल्याण सिंह, उपनिरीक्षक भूदेव प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।     

कासगंज, मंदिर मस्जिदों से पुलिस ने हटवाए लाउडस्पीकर

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) धार्मिक कार्यक्रम की आवाज बहार नहीं आनी चाहिए कासगंज। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंदिर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का फैसला करने के साथ-साथ यह निर्देश दिया है। कि परिसर से बाहर आवाज नहीं जानी चाहिए। अपर मुख्य सचिव ने इसके लिए आदेश जारी कर 30 अप्रैल की डेट लाइन निर्धारित की गई है। इसके बाद यदि लाउडस्पीकर दिखे तो जिम्मेदारों पर कार्यवाही की जायेगी। मंदिर मस्जिदों पर तेज ध्वनि में बजने वाले लाउडस्पीकर को हटाने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि जहां पर परमिशन है। वहां पर भी मंदिर या मस्जिद परिसर के बाहर आवाज नहीं जानी चाहिए। सरकार के इस कड़े फैसले से अब लोगों को अनावश्यक हो रहे ध्वनि प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी। अब तमाम मस्जिदों व मंदिरों से लाउडस्पीकर हटवाने का कार्य शुरू करा दिया है।जनपद कासगंज की पुलिस ने जिले के सभी थानाक्षेत्रों में स्थित मंदिरों व मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को हटवाने के कार्य को शुरू कर दिया है। जिसके तहत आज कस्बा सहावर में मस्जिद मंदिर से लाउडस्पीकर हटवाया गए उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार , थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने पुलि...

सड़क किनारे एक बच्चे को पढ़ाते, यह ट्रैफिक पुलिसकर्मी प्रकाश घोष हैं। इस फोटो को कोलकाता पुलिस ने साझा किया है, साथ ही लिखा है -

Image
सड़क किनारे एक बच्चे को पढ़ाते, यह ट्रैफिक पुलिसकर्मी प्रकाश घोष हैं। इस फोटो को कोलकाता पुलिस ने साझा किया है, साथ ही लिखा है - जब भी घोष साहब बालीगंज आईटीआई के पास ड्यूटी पर होते थे, वह अक्सर सड़क पर खेलते हुए लगभग 8 साल के एक छोटे से लड़के को देखते थे। लड़के की मां सड़क किनारे होटल में काम करती है और अपने बेटे के बेहतर भविष्य के लिए दिन रात मेहनत करती है। मां और बेटे के पास घर नहीं है, वे दोनों फुटपाथ पर रहते हैं, लेकिन मां को उम्मीद है कि उनका बेटा पढ़ लिखकर एक दिन इस परिस्थिति को जरूर बदलेगा। प्रकाश घोष को जब यह बात पता चली, तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने फैसला किया कि उनसे जितना बन पाएगा, वह इन दोनों की मदद करेंगे। उस दिन के बाद से, जब भी कभी घोष साहब की ड्यूटी उस जगह लगाई जाती है, उस दिन वह उस बच्चे को पढ़ाते भी हैं, साथ ही ट्रैफिक की निगरानी भी करते हैं। कई बार तो अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद भी, वह उसे पढ़ाते हैं। बच्चे का टीचर बनकर घोष, उसे होमवर्क देते हैं और वापस उसे चेक करते हैं। उस बच्चे की मां कहती हैं कि जब से उनके बच्चे को नया 'टीचर' मिला है, तब से उसमें काफी...

लखनऊ, बिजली कटौती पर CM योगी सख्तबोले- बिल नहीं भरने पर तुरंत लाइट काटना ठीक नहीं

Image
बिजली विभाग के अधिकारियों संग बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिजली भुगतान नहीं करने पर तुरंत बिजली सप्लाई काट देना समाधान नहीं हो सकता है ग्रामीण इलाकों में थी बहुत सिकायते बिजली कटौती की सीएम योगी बोले- शहरों में स्मॉर्ट मीटर लगाए जाएं उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने का वादा करने वाली योगी सरकार  अब एक बार फिर अपने मिशन में पूरी ताकत के साथ जुट गई है.  लोक भवन में विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात करते हुए  सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस कड़ी में सख्त निर्देश दिए हैं.  उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया है कि राज्य में 24 घंटे बिजली देना प्राथमिकता होना चाहिए.  वहीं अगर कही पर ट्रांसफॉर्मर में दिक्कत हो या फिर बिजली का तार कट जाए,  उन परिस्थितियों में भी तुरंत समाधान की ओर जोर दिया जाए सीएम ने कहा कि गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा बिजली की आवश्यकता पड़ती है ऐसे में बिना रुके बिजली सप्लाई मिलती रहे राज्य में बिजली बिल भुगतान को लेकर भी लगातार समस्या देखने को मिल रही है अधिकारियों से बात करते समय सीएम द्वारा इस बारे में भी विस्तार से...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज़ गाँधी ने कासगंज जिलाधिकारी से मुलाकात कर तीन सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा।

Image
रिपोर्टर -फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज(26.04.2022): आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज़ गाँधी ने कासगंज जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से मुलाकात कर तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में मुख्य रूप से तीन मांगे की गईं हैं 1. कासगंज ज़िले में सरकारी क्षेत्र में एक विश्वविद्यालय बनवाया जाए ताकि क्षेत्र का शैक्षणिक पिछड़ापन दूर हो सके। 2. गंजडुंडवारा नगर में एक आधुनिक सरकारी बस अड्डा बनाया जाए। इससे लोगों को आवागमन में सहायता मिलेगी और क्षेत्र का उद्योगिक विकास होगा। 3. तहसील पटियाली के गाँव दुलाई के पास नहर का छतिग्रस्त पुल शीघ्र अति शीघ्र बनाया जाए जिससे किसानों को सिंचाई में आ रही समस्याओं का निदान हो। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आश्वासन दिया कि सरकार तक यह माँगे पहुँचा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि तीनों मांगें जनता के हक़ में हैं। इन सभी के निर्माण से जिले का शैक्षणिक और औद्योगिक विकास होगा 

कासगंज, सड़क दुर्घटना में दो मासूम सहित सात घायल एक की हालत गंभीर

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो मासूम सहित सात लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर किया है। कासगंज सिकंदराराऊ मार्ग स्थित मोहनपुरा चौकी के निकट हुए बाइकों की भिड़ंत में कोतवाली क्षेत्र सोरों के ग्राम फाजिल पुर निवासी रूपम पुत्र शंकर एवं उसका साथी गोपाल पुत्र शिवनारायण घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार भी घायल हुआ है। इनमें से रूपम की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर किया है। इसी क्रम में अमापुर मार्ग स्थित चांडी तिराहे पर बाइक ठेल में घुस गई। जिससे बाइक पर सवार जिला एटा के थाना राजा के रामपुर निवासी लवकुश पुत्र अतर सिंह, अलीगढ़ जनपद के थाना दादों क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी योगेश, पुनीता, खुशी, प्रियांशु घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कासगंज, अमांपुर के दंपति की नेपाल में हुए सड़क हादसे में निधन पर नगर में शोक की लहर

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज जनपद में अमांपुर कस्बा के अग्रवाल चौक स्थित गांधीनगर निवासी समाज सेवी व जरनल स्टोर व्यापारी विमल जिंदल पुत्र पहलाद जिंदल उम्र 55 वर्ष और पत्नी संध्या जिंदल 50 वर्ष व अपने साढू राकेश अग्रवाल और पत्नी साधना अग्रवाल निवासी अलीगढ़ के साथ पांच दिन पहले नेपाल के काठमांडू घूमने गए थे। रविवार दोपहर को काठमांडू के पास उनकी टैक्सी एक बस से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कार चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो उनमें शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वह समाजसेवा के लिए भी हमेशा आगे रहते थे। इस दौरान विधायक हरिओम वर्मा, चैयरमेन चांद अली खान, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, रामनरायन मित्तल, सुलोचना गुप्ता, राकेश पाराशर, धीरज गुप्ता, कमल गुप्ता, सुनील गुप्ता, डाॅ अमित गुप्ता, विपन अग्रवाल, विनय प्रताप सोलंकी, विजय प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राहुल जौहरी, अखिलेश गुप्ता, आकाश गुप्ता सरार्फ, सत्यप्रकाश गुप्ता, अनुज राघव, सोनू गुप्ता, केशव...

गाजीपुर, ‘दस्तक अभियान’ मलेरिया से लड़ाई के लिए चालू है:सीएमओ

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) विश्व मलेरिया दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में आयोजित हुआ संगोष्ठी ग़ाज़ीपुर। विश्व मलेरिया दिवस हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मलेरिया को मिटाने के लिए किए जा रहे। प्रयासों पर पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित करना है। सोच है कि बीमारी के कारण होने वाली परेशानी और मौतों की दर को कम किया जा सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य राज्यों ने 2007 में विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान विश्व मलेरिया दिवस की स्थापना की। दरअसल, मलेरिया एक रोके जाने वाली और उपचार योग्य बीमारी है। इसके बाद भी इस बीमारी का प्रभाव पूरी दुनिया में रहा है। इसी के मद्देनजर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि यूपी सरकार का ‘दस्तक अभियान’ मलेरिया से लड़ाई के लिए चालू है। इसके तहत 2030 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य रखा गया है। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हाल ही में कहा था कि सरक...

कासगंज, भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने आज पटियाली क्षेत्र के दरियावगंज बिजलीघर का किया घेराव

Image
 रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने आज पटियाली क्षेत्र के दरियावगंज बिजलीघर का किया घेराव *दरियागंज* क्षेत्र के किसानों को हो रही बिजली कटौती की समस्याओं और 24 घंटे में मात्र 5 से 6 घंटे बिजली मिलने की शिकायत जब भी ग्रामीणों ने वहां के जेई अब्दुल्ला और लाइनमैन बबलू से की तो उन्होंने किसानों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कहा कि बिजली इसी तरह चलेगी तुम्हें जो करना है वह करले तब जाकर आज भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने धरना दिया जिस को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पटियाली एसडीएम व एसडीओ ने किसानों से बातचीत की तब किसानों ने बताया कि हमारे दरियावगंज की लाइन को काटकर जेई अब्दुल्ला भरगैन में देते हैं जब कि किसानों की फसलें सूख रही है और घरेलू और ट्यूबेल बिल उतना ही आता है तब उच्च अधिकारियों ने आश्वासन दिया की हमें 1 सप्ताह का समय दो उसके बाद भी अगर जेई अब्दुल्ला से कोई शिकायत हो तो इनका ट्रांसफर कर दिया जाएगा तब जाकर किसानों ने अपना धरना खत्म किया इस मौके पर कुलदीप मिश्रा,गौरव मिश्रा,अनमोल मिश्रा, ललित मिश्रा,प्रधान प्रेमवीर सिंह,धीरज यादव,...

विश्व मलेरिया दिवस पानी ठहरेगा जहां मच्छर पनपेगा वहां

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) पानी ठहरेगा जहां  मच्छर पनपेगा वहां  विश्व मलेरिया दिवस पर आइए हम सब यह प्रण करते हैं कि हम अपने घर कार्यक्षेत्र और शहर में चारों ओर साफ सफाई रखेगे और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागृत करेंगे । तारिक महमूद मंसूरी                 (पूर्व सभासद)  नगर अध्यक्ष गंजडुंडवारा समाजवादी पार्टी कासगंज

नई दिल्ली, जहांगीरपुरी में फूलों की बारिश ने ठंडी कर दी तनाव की तपिश, तिरंगे के नीचे एक हुए हिन्दु-मुस्लिम

Image
नई दिल्ली।  जहांगीरपुर, दिल्ली का वो इलाका जहां आठ दिन पहले साम्प्रदायिक तनाव चरम पर था और नौबत मरने मारने की पहुंच गयी थी। इलाके में गलियों में जहां पत्थर और गोलियां बरसी थी, उन गलियों में रविवार को गुलाब की पत्तियां बरसीं। दोनों समुदायों के बीच के दिलों की दूरियां कम कर सौहार्द कायम करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। एक दूसरे से लोग गले मिलते नजर आए तो छतों से बरसाई जा रही गुलाब की पंखुड़ियों ने इस घटना की तपिश को खत्म कर दिया। हर चेहरे पर मुस्कान, खुशियां एक हफ्ते बाद लौटी तो सभी के दिल में दोबारा पहले जैसा माहौल कायम करने की उम्मीद दिखी। भारी सुरक्षा के बीच लोगों ने एक दूसरे को शांति और सौहार्द का संदेश दिया। यात्रा का स्वागत करते हुए लोगों के दिलों में इस बात की खुशी दिखी कि जहांगीरपुरी में दोबारा पहले की तरह माहौल कायम होने लगा। दोनों समुदायों के बीच सौहार्द कायम करने के लिए अमन कमेटी की इस पहल में पहले 50 सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद थी। लेकिन एकता, शांति और सदभाव की इस मुहिम से जुड़ते लोगों की संख्या लगातार बढ़ती गई। इलाके में पिछले शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर हुई ह...

कासगंज, तामीर ए मिल्लत एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने कासगंज जेल में करवाया रोज़ा इफ़्तार

Image
कासगंज। जनपद कासगंज की पचलाना स्थित जिला जेल में तमीर ए मिल्लत एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी कासगंज द्वारा रोजा इफ्तार कराया गया जिसमें लगभग 100 मुस्लिम कैदी रोजेदारों को फल पानी शरबत खजूर आदि रोजा खोलने के लिए दिए गए शाम लगभग 6:45 बजे के बाद रोजे का समय होते ही सभी ने रोजा खोला उसके बाद मगरिब की नमाज शहर काजी हाजी इकराम अहमद ने अदा कराई जिसमें शहर काजी ने बताया माहे रमज़ान तौबा करने माफी मांगने का महीना है जो गुनाहगार है वह माफी मांग ले जिसने भी गलती की है वह अपनी गलती का एहसास कर ले रोजे की अहमियत और फजायल पर बयान दिए और आपस में भाईचारे मुल्क में अमन चैन की भी दुआ की गई। जिला जेल में जेलर आर ए सिंह, के अलावा इफ्तार पार्टी में डॉ प्रदीप रघुनंदन प्रमुख समाज सेवी ,शहर काजी हाजी इकराम अहमद ,आजाद गांधी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल वीरेंद्र पाठक, मैनेजर इंजीनियर अब्दुर रब ,सैयद रईस अहमद हाशमी, रईस अहमद खां, हाजी नईम अहमद , तौसीफ अहमद, रजा सिद्दीकी, हाफिज अब्दुल हक एवं जेल के अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहे।

एटा, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस ने कसी कमर, एसएसपी एटा तथा समस्त क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारियों द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों में मॉक ड्रिल कर जनमानस को कराया सुरक्षा का एहसास।

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) एटा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस ने कसी कमर, एसएसपी एटा तथा समस्त क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारियों द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों में मॉक ड्रिल कर जनमानस को कराया सुरक्षा का एहसास। आगामी त्योहारों के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के साथ-साथ एएसपी एटा तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्र में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए भीड़भाड़ वाले बाजारों में मॉक ड्रिल किया गया। एसएसपी एटा द्वारा बताया गया कि जनपदीय पुलिस हर परिस्थिति के लिए तैयार रहे। इसके साथ साथ उपद्रवियों को पकड़ने, दौड़ने और बचाव करने का तरीका भी बताया। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को नियंत्रण करते समय सावधानी रखना जरूरी है। आगामी त्योहारों के दौरान व्यवस्था में बाधा डालने वाले आसामजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस हर तरीके से तैयार है।

कासगंज, आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर बैठक हुई संपन्न

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज जनपद में निकाय चुनावों को लेकर कासगंज जनपद में आम आदमी पार्टी ने अभी से ही अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। और निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी ने कासगंज जनपद में निकाय चुनावों को लेकर बबलू सिंह कठेरिया को जिला प्रभारी बनाया गया है। जिन्हें कासगंज जनपद में निकाय चुनावों में जीत दिलाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।    कासगंज जनपद पहुंचे निकाय चुनाव के लिए जिला प्रभारी बनाये गए बबलू कठेरिया ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय पर बैठक की ओर बैठक में निकाय चुनाव में कासगंज जनपद में कैसे जीत दर्ज की जाए इसको लेकर बैठक में चर्चा की बैठक में आप कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बबलू कठेरिया ने कार्यकर्ताओं से कहा की कोई भी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पद और प्रदेश अध्यक्ष पद को ना देखे की किसपर क्या पद है बस कासगंज जनपद में कैसे निकाय चुनावों में जीत दर्ज की जा सके इसपर ध्यान दे ओर कासगंज जनपद के हर वार्ड ओर नगर पंचायत नगर पालिकाओं में अपनी मजबूत स्थिति अभी से बनाना शुरू कर दे।   ...

कासगंज, ग्राम पंचायत शाहीपुर माफी में सामुदायिक शौचालय पर लटका मिला ताला

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज जनपद में केंद्र सरकार का नारा है,स्वच्छ भारत मिशन वही हर घर शौचालय लेकिन कासगंज जनपद के सोरों ब्लॉक का एक पंचायत ऐसी है। जहां सामुदायिक शौचालय पर ताला लटका रहता है। सोरों ब्लॉक के ग्राम पंचायत शाहीपुर माफी के ग्राम बहादुर नगर में बने सामुदायिक शौचालय पर पिछले 6 माह से ताला लटका हुआ है। वही गांव में जगह-जगह गंदगी के अंबार हैं। नालियां चोक हो चुकी है। भीषण गर्मी का माहौल है। मच्छर पनप रहे हैं। संचारी रोगों का खतरा बढ़ रहा है।    स्थानीय लोगों का कहना है ग्राम प्रधान के साथ सचिव भी हमारी सुनवाई नहीं करते महामहिम राज्यपाल के 6 माह पूर्व गांव में हुए दौरे के दौरान सामुदायिक शौचालय का ताला खोला गया था  तब से आज तक शौचालय बंद पड़ा है। वही शौचालय के सम्मुख सोलर प्लांट और सोलर पंप लगा हुआ था। जिसकी सोलर प्लेट प्लेट पूर्व प्रधान उखड़वा ले गया और समर सरकारी हैंडपंप में डाल दी गई है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है। कि जल्द सामुदायिक शौचालय का ताला खोला जाए और गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए पूर्व की मायावती सरकार में यह ...

कासगंज, दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस का मौंक ड्रिल! जनपद के सभी थानों पर पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देश पर बलवा नियंत्रण के लिए रिहर्सल किया गया।

Image
रिपोर्टर -फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस का मौंक  ड्रिल!  जनपद के सभी थानों पर पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देश पर बलवा नियंत्रण के लिए  रिहर्सल किया गया इनमें कासगंज थाने को 7 जोन 32 सेक्टर ,गंजडुंडवारा थाने को 6 जोन 18 सेक्टर, सहावर को 6 जोन 17 सेक्टर में बांटते हुए सेक्टर स्कीम लागू की गई!  सर्व प्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति ब्रीफ किया गया उनकी कमियों के प्रति सजग किया गया! तथा पुलिस लाइन में भी बलवा ड्रिल रिहर्सल किया गया, जिसके अंतर्गत क्रमशः एल आई यू, सिविल पुलिस, फायर सर्विसेज, घुड़सवार, अश्रु गैस, लाठी पार्टी,, फायर पार्टी, फर्स्ट एड, फोटो एवं वीडियो ग्राफी, रिजर्व पार्टी का गठन कर रिहर्सल किया गया, इस दौरान सभी क्षेत्राधिकारी, सी एफ ओ, सभी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज/हल्का प्रभारी तथा जनपद के 80 उप निरीक्षक, 252 हैड कास्टेबल, व450 आरक्षी महिला आरक्षी तथा पी आर वी वाहन तथा फायर सर्विसेज कर्मचारी मौजूद थे!

कासगंज, जनपद के समस्त स्थानों पर हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन, जनता की समस्याएं सुनकर कराया गया निराकरण

Image
आ रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज। आज जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कासगंज रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा थाना सोरों पर जनता की शिकायतें सुनी गई। इस दौरान थाना सोरों पर 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से अधिकांश प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित थे। राजस्व विभाग से संबंधित 03 प्रकरणों में तत्काल मौके पर टीमें भेजकर निस्तारण कराया गया। शेष प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही हेतु अग्रिम तिथि नियत की गई है। इसके साथ ही जनपद के समस्त थानों में कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 19 प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण किया गया तथा राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस की टीमें गठित कर अग्रिम तिथि नियत की गई।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश:-फिर सामूहिक हत्या:एक ही परिवार के 5 लोगों की गला रेतकर हत्या से सनसनी

Image
फिर सामूहिक हत्या:एक ही परिवार के 5 लोगों की गला रेतकर हत्या से सनसनी… शवों को जलाने के लिए घर में लगा दी आग… प्रयागराज/उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से परिवार के पांच लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सभी लोगों का बेरहमी से कत्ल किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के थरवई के खैवजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इनमें दंपती के साथ उनकी बेटी बहू और 2 साल की पौत्री शामिल है। सभी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के एक कमरे में आग लगा दी थी। भोर में लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा तो मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल हैं। जबकि एक अन्य पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है। हत्या किसने और क्यों की इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस अफसर मौके पर हैं जांच...

अमेठी, संदिग्ध परिस्थितियों में महिला पुलिसकर्मी का फंदे से लटकता मिला

Image
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला पुलिसकर्मी का फंदे से लटकता मिला शव, विभागीय अफसरों में मचा हड़कंप अमेठी :  उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया कि जब महिला एसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी आवास के अंदर फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश मिली।सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।   जानकारी के अनुसार अमेठी जिले के मोहनगंज थाने के तैनात एसआई रश्मि यादव का उनके सरकारी आवास के अंदर कमरे में पंखे से लटकता हुआ शव मिला।जिसकी सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष मोहनगंज मय दल-बल के मौके पहुंचे जहां उन्होंने काफ़ी देर मेहनत के बाद खिड़की तोड़ घर के अंदर पंखे से लटकते हुए एसआई रश्मि यादव को नीचे उतार अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने रश्मि यादव को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी विनोद पांडेय पूरी घटना की जांच कर रहे हैं।

कासगंज, भाजपा की बैठक में माइक्रो डोनेशन को गति देने पर चर्चा

Image
रिपोर्टर -फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज जनपद में भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत और अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया कि भाजपा का माइक्रो डोनेशन अभियान चल रहा है, इसमें सभी कार्यकार्याओं को जिम्मेदारी से जुटना है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का माइक्रो डोनेशन किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला कार्यालय पर आगामी 27, 28 व 29 अप्रेल को प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश के नेता भी शिरकत करेंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग में  जिला पदाधिकारी,मोर्चो के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों, सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक को सदर विद्यायक देवेंद्र सिंह राजपूत,अमांपुर विधयक हरिओम वर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन महामंत्री संजय सोलंकी ने किया। इस दौरान शिवकुमार भारद्वाज, सतेंद्र कश्यप, श्याम सुंदर गुप्ता, कुमकुम वार्ष्णेय, रामगोविंद महेरे, रामनिवास राजपूत, प्रवेंद्र राणा, बॉबी कश्यप, कृ...