कासगंज, सड़क दुर्घटना में दो मासूम सहित सात घायल एक की हालत गंभीर
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)

कासगंज जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो मासूम सहित सात लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर किया है।
कासगंज सिकंदराराऊ मार्ग स्थित मोहनपुरा चौकी के निकट हुए बाइकों की भिड़ंत में कोतवाली क्षेत्र सोरों के ग्राम फाजिल पुर निवासी रूपम पुत्र शंकर एवं उसका साथी गोपाल पुत्र शिवनारायण घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार भी घायल हुआ है। इनमें से रूपम की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर किया है। इसी क्रम में अमापुर मार्ग स्थित चांडी तिराहे पर बाइक ठेल में घुस गई। जिससे बाइक पर सवार जिला एटा के थाना राजा के रामपुर निवासी लवकुश पुत्र अतर सिंह, अलीगढ़ जनपद के थाना दादों क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी योगेश, पुनीता, खुशी, प्रियांशु घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Comments
Post a Comment