Posts

Showing posts with the label कासगंज

कासगंज, जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक ने थाना सहावर में थाना दिवस पर सुनी जन शिकायतें!

Image
जिलाधिकारी  , पुलिस अधीक्षक ने थाना सहावर में थाना दिवस पर सुनी जन शिकायतें!   रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा आज शनिवार को थाना दिवस के अन्तर्गत सहावर थाने में जनता की शिकायतों को सुना, जिलाधिकारी ने कहा कि महिला उत्पीड़न, भूमि विवाद, आपसी झगड़े, आदि की शिकयतों पर त्वरित कार्यवाही की जाय, सभी शिकायतों को पूरी गुणवत्ता, और समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण किया जाय!  जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा इस अवसर पर थाना सहावर का निरीक्षण भी किया गया, तथा अभिलेखों, रजिस्टर, तथा पत्रावलियो के अंकन के संबंध में स्टाफ से आवश्यक पूछताछ की तथा थाना परिसर में खडे़ दुपहिया वाहनों के स्टाक को नियमानुसार शीघ्र निपटाने के निर्देश भी दिये! 

कासगंज, रोड एक्सीडेंट में घायल वृद्ध को जिलाधिकारी कासगंज व पुलिस अधीक्षक कासगंज ने स्वयं अपनी गाड़ी से भिजवाया उपचार हेतु

Image
रोड एक्सीडेंट में घायल वृद्ध को जिलाधिकारी कासगंज व पुलिस अधीक्षक कासगंज ने स्वयं अपनी गाड़ी से भिजवाया उपचार हेतु अस्पताल, चौकी इंचार्ज को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिए निर्देश रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)           कृपया अवगत कराना है कि आज दिनाँक 17.05.2022 को जिलाधिकारी कासगंज श्रीमती हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री रोहन प्रमोद बोत्रे कासगंज शहर से सोरों की तरफ आ रहे थे कि तभी रास्ते मे गोरहा नहर पुल पर एक वेन द्वारा सड़क पर कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी गई, इस दुर्घटना के होने पर जिलाधिकारी महोदया व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपनी गाड़ी रुकवाकर स्वयं घायल वृद्ध को तत्काल अपनी गाड़ी में बैठाकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया, तत्पश्चात चौकी इंचार्ज गोरहा को दुर्घटना कारित करने वाली गाड़ी व चालक के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित भी किया दिये ।           जिलाधिकारी महोदया कासगंज एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा किये गये इस मानवीय कार्य की आम जनमानस ने काफी प्रश...

कासगंज, पटियाली बौद्ध कथा का हुआ शानदार शुभारंभ

Image
          पटियाली बौद्ध कथा का हुआ शानदार शुभारंभ कासगंज/पटियाली: कोतवाली क्षेत्र के गांव प्यारमपुर में देश दुनिया में प्रेम का संदेश देने वाले तथागत गौतम बुद्ध के अनुयायियों द्वारा बौद्ध कथा का आयोजन कराया गया,जिसमें सुमधुर कथा वाचक मनोज कुमार शाक्य उर्फ ब्लास्टर द्वारा बौद्ध कथा का सृजन किया गया । आपको बता दें कि पटियाली क्षेत्र के आसपास के गांव के लोगों ने आज कथा का श्रवण किया,बौद्ध कथा वाचक मनोज कुमार ब्लास्टर द्वारा बुद्ध वंदना से शुरुआत कर अपनी कला से श्रोताओं को मोहित किया,बौद्ध कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर दिखाई दिए,ग्रामीणों ने बताया कि आज बौद्ध कथा का दूसरा दिन है जिसकी शुरुआत बहुत ही अच्छी तरह से बौद्ध कथा वाचक मनोज कुमार ब्लास्टर द्वारा की गई है।

कासगंज, पटियाली -समाजसेवी सचिन गुप्ता ने कराया विशाल भंडारे का क्या हुआ आयोजन

Image
समाजसेवी सचिन गुप्ता ने कराया विशाल भंडारे का क्या हुआ आयोजन रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज । पटियाली , कस्बा के गंजडुंडवारा रोड पर मंदिर श्री गंगाजी महारानी मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया भंडारा सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक भंडारा चलता रहा जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों द्वारा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया,सचिन गुप्ता इस तरह के क्रियाकलापों को कराने में आगे रहते हैं आपको बता दें गंजडुंडवारा रोड पर भंडारे में चलते भीड़ होने के कारण अच्छी खासी चहल-पहल दिखाई दी,दोपहर से लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा जो देर रात तक चलता रहा महिला एवं पुरुषों ने भंडारे का जमकर लुफ्त उठाया, जिसमें खीर पूरी सब्जी हलवा सहित तमाम तरह के पकवान लोगों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किए सचिन गुप्ता ने जानकारी देते बताया कि हमारे भंडारे में किसी भी तरह की कमी नहीं हो सकी, क्षेत्र के लोग खुशी-खुशी प्रसाद ग्रहण किया । इस दौरान समाजसेवी सचिन गुप्ता कृष्णा गुप्ता गौरव कुमार विनोद कुमार प्रदीप कुमार रियंक गुप्ता मयंक गुप्ता आज भक्तजन मौजूद रहे । ...

पटियाली प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न

Image
कासगंज, प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज । पटियाली:कस्बा के श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में पटियाली ब्लॉक के समस्त विद्यालयों के प्रभारियों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी श्री अंकित मिश्रा ने समीक्षा बैठक की,बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए जानकारी दी गई । आपको बता दें कि परिषदीय स्कूलों में छुट्टियां होने वाली हैं इसको लेकर विभाग में लंबित कार्यों की समीक्षा खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई साथ ही साथ निर्देशित किया गया कि अगर किसी विद्यालय में कोई कार्य लंबित रहता है तो पूरे स्कूल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी,विशेष रूप से नवीन नामांकन को प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करना,डीबीटी कार्य में तेजी लाना, कंपोजिट ग्रांट के बिल वाउचर उपलब्ध कराना एवं एमडीएम की धनराशि बच्चों के अभिभावकों के खाते में ट्रांसफर कराना अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य हैं, खंड शिक्षा अधिकारी अंकित मिश्रा ने कहा सभी कार्य अतिशीघ्र पूरे कर लें ताकि आपको छुट्टियों में परेशान न होना पड़े, बैठक में कुछ बिंदुओं पर ख...

कासगंज पुलिस ने अवैध शस्त्र एवं प्रतिबन्धित दवाओं का तस्कर किया गिरफ्तार

Image
कासगंज पुलिस ने अवैध शस्त्र एवं प्रतिबन्धित दवाओं का तस्कर किया गिरफ्तार रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज पुलिस ने अवैध शस्त्र एवं प्रतिबन्धित दवाओं का तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से तस्करी हेतु प्रयुक्त स्कूटी, 1 तमन्चा 315 बोर, 101 जिन्दा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, 400 ml प्रतिबन्धित इन्जेक्शन, 2330 प्रतिबन्धित गोलियां, व 5 बोरों में बिना लाइसेंसी दवायें बरामद कासगंज- जनपद के थाना सहावर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी l कि तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक अवैध असलाह, कारतूस व प्रतिबन्धित दवाओं का तस्कर स्कूटी पर सबार होकर कासगंज से पटियाली की ओर जा रहा है l जिसके पास बैग मे भारी मात्रा मे अवैध असलाह कारतूस व प्रतिबन्धित दवायें हैं ।  इस सूचना पर विश्वास करते हुए थाना सहावर पुलिस टीम द्वारा चांडी तिराहे पर बैरियर लगाकर सघन चैकिंग करना प्रारम्भ कर दिया l तभी कुछ देर बाद कासगंज की तरफ से एक स्कूटी आती दिखाई दी, रुकने का इशारा किया तो पुलिस टीम को देखकर स्कूटी वापस मोड़ कर भागने की कोशिश करने लगा l पुलिस टीम द...

कासगंज, ढाबे पर की गई गोली मार कर युवक की हत्या की घटना का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

Image
ढाबे पर की गई गोली मार कर युवक की हत्या की घटना का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज जनपद के पटियाली क्षेत्र में बीते 13 मई की रात्रि को ढाबे पर पानी की बोतल लेने गए युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार किये आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की है। आपको बतादें कि कासगंज जनपद की कोतवाली पटियाली क्षेत्र के पटियाली अलीगंज रोड पर स्थित ढाबे पर 13 मई की रात्रि को ढाबा पर पानी की बोतल लेने गए नजदीकी अशोकपुर गाँब के रहने वाले पंकज नाम के व्यक्ति की ढाबा संचालक और उसके पुत्रों व भाई के द्वारा गोली मारकर हत्या करदी गई थी वही सभी हत्यारे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे ।  मृतक पंकज के पिता ने पंकज की हत्या के मामले में ढाबा संचालक उसके भाई और पुत्रो सहित 4 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया था । वहीं घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी कासगंज रोहन प्रमोद बोत्रे ने पुलिस की 5 टीमो का गठन किया था। पुलिस ने आज ...

कासगंज, सिढ़पुरा थाना दिवस में आए चार प्रार्थना पत्र दो का हुआ निस्तारण

Image
थाना दिवस में आए चार प्रार्थना पत्र दो का हुआ निस्तारण कासगंज । सिढ़पुरा के थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन एसडीएम की अध्यक्षता में किया गया। उनके समक्ष चार प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि दो जांच में भेजे गए हैं। जनता को सुलभ एवं सरल न्याय उपलब्ध कराने के लिए सरकार की मंशा के अनुरूप शनिवार को थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। पटियाली एसडीएम प्रेम नारायण की अध्यक्षता में हुए थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद से संबंधित चार प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिनमें से एसडीएम ने दो प्रार्थना पत्र मौके पर ही निस्तारित करा दिए। जबकि दो प्रार्थना पत्रों को जांच में भेजा गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि लंबित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण भी शीघ्र ही होना चाहिए। प्रभारी निरीक्षक विनोदकुमार सिंह, आरआईं रघुराज सिंह, सतेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद पराशर मौजूद रहे।  

कासगंज, ढाबा संचालक ने युवक को मारी गोली, मौत

Image
ढाबा संचालक ने युवक को मारी गोली, मौत रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज जनपद के पटियाली कोतवाली क्षेत्र में देर रात ढाबा संचालक ने ग्राहक से विवाद होने पर गोली चला दी। गोली युवक के जा लगी उसकी मौत हो गई। ढाबे पर मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद ढाबा संचालक एवं उसके सहयोगी फरार हो गए। एसपी मौके पर पहुंचे हैं। पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीकृत किया गया है। एसपी ने टीम बनाकर आरोपितों की तलाश शुरू करा दी है। मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर ग्राम अशोकपुर के निकट स्थित भदौरिया ढाबे पर देर रात करीब 11 बजे  गांव के ही निवासी पंकज सिंह अपने साथियों के साथ खाना खाने पहुंचा। यहां किसी बात को लेकर ढाबा संचालक एवं उसके बीच विवाद हो गया। मामला गाली गलौज एवं मारपीट पर पहुंच गया। ढाबा संचालक ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली पंकज सिंह के सिर में जा लगी। उसकी मौत हो गई। ढाबे पर मौजूद लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक ढाबा संचालक और उसके सहयोगी यहां से फरार हो चुके थे। शव क...

कासगंज, जिले भर मे बाटे गये स्मार्टफोन, स्मार्टफोन पाकर खुशी से खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहर

Image
जिले भर मे बाटे गये स्मार्टफोन, स्मार्टफोन पाकर खुशी से खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहर रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)   कासगंज जनपद में बाँटे गये स्मार्टफोन तकनीकी सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही महत्वाकांक्षी योजना के तहत शहर के प्रतिष्ठित वीके जैन कॉलेज में गुरुवार को  स्मार्टफोन वितरण हुआ। अतिथियों द्वारा दिए गए स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। सभी ने कहा थैंक यू योगी सरकार। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा में मजबूत बनाने के लिए सरकार की योजना साकार हो रही है। पार्टी के जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि शिक्षण कार्य में सरलता लाने के लिए मुख्यमंत्री ने यह योजना लागू की है। डीआईओएस एसपी सिंह ने कहा है कि तकनीकी सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री का यह सपना साकार हो रहा है। ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह, आलोक दुबे, नरेश चन्द्र भारद्वाज, विनय कुमार जैन। यश जैन, प्रदीप कुमार गुप्ता ने छात्र छात्राओं को आशीर्वचन कहे। राजेन्द्र कुमार मिश्रा, गौरव माहेश्वरी, अरूणा जौहरी, त...

कासगंज, दबंगों ने प्रधान के साथ की मारपीट, क्षेत्र के प्रधानों ने घेरा थाना

Image
(कासगंज)  सहावर थाना क्षेत्र के गांव मिढोल बुजुर्ग में चकरोड से अवैध कब्जा हटवा रहे। प्रधान को दबंगों ने घेर लिया बदसलूकी करने के बाद उसके साथ मारपीट भी की। आक्रोशित विकासखंड क्षेत्र के प्रधान एकत्रित होकर थाना पहुंचे। आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। बड़हल बुजुर्ग के ग्राम प्रधान अनमोल पुत्र मुन्नालाल गुरुवार की दोपहर गांव में क्षेत्रीय लेखपाल वीरेंद्र सिंह के साथ चकरोड की पैमाइश करा रहे थे। लोगों ने चकरोड पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसकी जानकारी भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई है। इसी मामले को लेकर कार्यवाही की जा रही थी। नामजद दबंगों ने अचानक प्रधान पर हमला बोल दिया। उसके साथ बदसलूकी की, गाली गलौज करने के बाद मारपीट भी की। उसके कपड़े फट गए प्रधान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। घटना से आक्रोशित विकासखंड क्षेत्र के समस्त प्रधानों ने थाना सहावर का घेराव किया। आरोपितों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने कहा है कि तहरीर मिल गई है। कार्यवाही की जा रही है।  

कासगंज, दो सट्टेबाज गिरफ्तार, 1160 नकदी बरामद

Image
   रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज। सोरों गेट चौकी इंचार्ज ने सट्टेबाजी करते दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1160 रुपए एवं सट्टे में प्रयुक्त होने वाली सामग्री भी बरामद की है। दोनों ही आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। चौकी इंचार्ज आबिद कुरैशी ने बताया कि इन दिनों अवैध कारोबारियों के विरुद्ध एसपी के निर्देश पर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को शहर के किसरोली मार्ग स्थित गोल्डन गार्डन के निकट से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बड्डू नगर स्थित छप्पर वाली गली निवासी नदीम पुत्र बाबू पठान एवं मोहल्ला भूतेश्वर निवासी रामेश्वर पुत्र पोखपाल के रूप में की गई है। इनके कब्जे से 1160 रुपए एवं सट्टे में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपित नदीम का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। दोनों ही आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

कासगंज, हईटेंशन तार टीन शेड पर गिरा करंट लगने से युवक की मौत, तीन गंभीर

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज । तहसील सहावर क्षेत्र में हाईटेंशन आवास के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार टूट कर टीन शेड पर गिरा। जिससे मकान में करंट फैल गया। एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर हो गए हैं। इन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जिम्मेदारी विद्युत विभाग पर डाली है। तारो की गार्डिंग ना होने के कारण हादसा हुआ है। तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला हीरा निवासी नरोत्तम सिंह नायक के आवास के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। इसके आवास पर टीन शेड पड़ा हुआ है। शुक्रवार कि सुबह हाईटेंशन तार अचानक टूट कर तीन शैड पर गिर पड़ा। जिससे पूरे घर में करंट दौड़ गया। यहां मौजूद नरोत्तम का 26 वर्षीय पुत्र खनुआ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि परिवार के अन्य लोग 62 वर्षीय प्रेमा देवी, 24 वर्षीय दुर्गेश एवं 13 वर्षीय मनोज कुमार बुरी तरह झुलस गए। आस-पड़ोस के ग्रामीणों ने जैसे तैसे तार को आवास से हटाया। तब झुलसे लोगों को घर से निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों का उपचार जारी है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है। उन...

कासगंज, गंजडुंडवारा जमीन का बंटवारा न करने पर पुत्र ने की थी पिता की हत्या, गिरफ्तार

Image
जमीन का बंटवारा न करने पर पुत्र ने की थी पिता की हत्या, गिरफ्तार रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) गंजडुंडवारा । वृद्ध किसान की हत्या की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के पुत्र को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाडी बरामद की गई है। दिनांक 10/11.05.2022 की रात्रि को जनपद के थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला चिना में अपने खेत पर सो रहे वृद्ध किसान कालीचरन पुत्र वेदराम उम्र करीब 60 वर्ष की कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई थी। प्रकरण के सम्बन्ध में दिनांक 12.05.2022 को मृतक के पुत्र सुभाष चन्द्र द्वारा थाना गंजडुण्डवारा पर लिखित तहरीर उपलब्ध कराई गई जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की है रही थी। उक्त घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक कासगंज  रोहन प्रमोद बोत्रे  द्वारा क्षेत्राधिकारी पटियाली आर के तिवारी के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस एवं स्थानीय पुलिस की 3 टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा लोकेशन, सीडीआर व अन्य तथ्यों के आधार  पर दिनांक 13.05.202...

कासगंज, हत्या और गैंगस्टर एक्ट में बंद कैदी की जिला जेल में मौत

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज।जनपद की जिला जेल में बंद कैदी की अचानक तबीयत खराब होने से मौत गई।कैदी अनिल कुमार दुबे पुत्र उमेश कुमार दुबे हत्या और गैंगस्टर एक्ट में बंद था।जुलाई 2021 में एटा जेल से प्रशसनिक आधार पर कासगंज पचलाना जेल में ट्रांसफर किया गया था। बताया जाता है कि अनिल कुमार दुबे की बीते दिन अचानक तबीयत खराब हो गई थी।उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।जनपद एटा के जैथरा कोतवाली क्षेत्र के कशैला गांव का निवासी अनिल कुमार दुबे ओटो लूटने के बाद हत्या के मामले में सजा काट रहा था।जेल प्रशासन ने परिजनों को सूचना देदी है।अनिल कुमार दुबे के परिजन जिला अस्पताल पोस्टमार्टम ग्रह पहॅुच गये है।जहां पुलिस ने अनिल कुमार दुबे को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।इस संबध में जेलर से बात की गई तो उन्होने बताया कि यह कैदी हत्या और गैंगस्टर एक्ट में बंद था। कैदी की बीते दिन अचानक उल्टी दस्त होने लगे उपचार के लिए अस्पातल में भेजा।जहां उसकी तबीयत ठीक हो गई बाद में उसकी मौत हो गई।कैदी के मौत का कारण क्या रहा है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल...

कासगंज, पुत्री के अवैध सम्बन्धों के चलते पिता ने दोस्त के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज – कोतवाली कासगंज के मौहल्ला मोहन निवासी रहीस अहमद ने थाना कोतवाली पर लिखित तहरीर 14 जुलाई 2021को देकर एक गुमशुदगी दर्ज कराई कि दिनाँक 04 जुलाई 2021 से उनका पुत्र चाँद मियां पुत्र रहीस अहमद उम्र करीब 20 वर्ष ग्राम ढिलावली जाने को कहकर गया था वहां से वापिस नहीं आया है । तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली कासगंज पर गुमशुदगी दर्ज कर युवक को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे थे, परन्तु युवक की बरामदगी नहीं हो पाई थी । अभी कुछ दिन पहले चाँद मियां के कुछ रिश्तेदार शादाब पुत्र शहजाद व जाकिर पुत्र रहीस ग्राम ढिलावली आदि में कपड़े की फेरी लगाने गए थे, जहां पर उनके द्वारा अपने भाई चाँद मिया के बारे में जानकारी की गई तो कुछ ग्राम वासियों द्वारा गुपचुप तरीके से बताया गया कि चाँद मियां की हत्या मदनलाल उर्फ पुत्तु लाल पुत्र प्रसादी लाल निवासी ग्राम ढिलावली थाना कोतवाली जनपद कासगंज द्वारा किसी के साथ मिलकर किये जाने की संभावना बताई गई है । इस बात का पता लगने पर चाँद मियां के पिता रहीस अहमद द्वारा दिनाँक 11मई 2021 को थाना कोतवाली जनपद कासगंज पर एक ल...

कासगंज, अपात्रों के राशन कार्ड सरेण्डर कराकर निरस्त करायें-जिलाधिकारी

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि अपात्रों के राशन कार्ड सरेण्डर कराकर निरस्त करायें। राशन की जो रिक्त 05 दुकानें आवंटित होनी हैं उनकी आवंटन प्रक्रिया शीघ्रता से पूर्ण की जाये। डूडा द्वारा सोरों और भरगैन में आसरा योजना के अंतर्गत निर्धन परिवारों के लिये बनाये गये आवासों का आवंटन शीघ्रता से पूर्ण किया जाये। नगरीय निकायों में ईओ पॉलीथीन नियंत्रण अभियान चलायें। आरसी वसूली की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आरसी को अद्यतन करने के लिये इनका तहसील से समय समय पर मिलान अवश्य कराया जाये। नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाये। जो लोग अवैध बंधा लगाते हैं या अवैध ढंग से पानी रोकते हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये। सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहूं की खरीद बढ़ाने के प्रयास करें। अवैध खनन को रोका जाये। गन्ना मूल्य का भुगतान समय से किया जाये। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अब तक लगभग 325 अपात्रों द्वारा अपने राशनकार्ड सरेण्डर कराये जा चुके हैं। राशन की रिक्त 05 दुकानों मे...

कासगंज, पालेज की रखवाली कर रहे किसान की निर्मम हत्या

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज। आज रात्रि गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चीना नगला मैं खेत पर सो रहे एक 50 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही गंजडुंडवारा थाना प्रभारी मैं फोर्स के मौके पर पहुंचे जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है की किसान कालीचरण पुत्र वेद राम अपने खेत पर पालेज की रखवाली के लिए रोजाना सोते थे आज भी रात्रि के समय खेत पर सो रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने उनकी ईंट पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी। सुबह जब कालीचरण के परिवार को सूचना मिली तब पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना गंज द्वारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कारण अभी पता नहीं चला है के कालीचरण की हत्या क्यों और किसने की।

कासगंज के विकल्प के प्रतिनिधित्व में भारतीय टीम ने जीता स्वर्ण

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज। नेपाल में आयोजित हुई तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप में कासगंज के विकल्प के प्रतिनिधित्व में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता में विकल्प सक्सेना के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने खुशी जताई है और विकल्प के उज्जवल भविष्य की कामना की है। महासभा के जिलाध्यक्ष केके सक्सेना ने बताया कि विकल्प सक्सेना के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महासभा के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। नेपाल में तीन दिवसीय प्रतियोगिता हुई, इसमें नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका की टीमों ने भी भाग लिया। कबड्डी चैंपियनशिप में कासगंज के विकल्प सक्सेना ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। विकल्प सक्सेना ने अपनी जीत का श्रेय माता वंदना सक्सेना, शिक्षक मोहित कुमार को दिया है। विकल्प को इस उपलब्धि पर नवल किशोर कुलश्रेष्ठ, नारायण स्वरूप सक्सेना, डा. नीरज सक्सेना, शांतनु चौधरी, अखिलेश सक्सेना, अनुपम सक्सेना प्रशांत सक्सेना, विजय सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, करन सक्सेना, आशीष सक्सेना, अरविंद सक्सेना, अभयप्रिय श्रीवास्तव,...

कासगंज, पटियाली सपा विधायक नादिरा सुल्तान द्वारा प्राचीन चंडी देवी मंदिर का फीता काटकर मेले का किया गया उद्घाटन

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) पटियाली (कासगंज) विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरदोली में हर साल की भांति इस साल भी प्राचीन चंडी देवी मेले का आयोजन हुआ जिसका सपा विधायक नादिरा सुल्तान के द्वारा मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया गया और माता के मन्दिर में जाकर दर्शन किये व 5100 सौ रुपए की भेंट भी मां के चरणों में चढ़ाएं इस मौके पर विधायक पुत्र सलीम खान,जिला पंचायत सदस्य शाहरुखराज व अभय प्रताप यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रजाल यादव,सपा नेता ललित कुमार मिश्रा,चंदन पांडे,गंगादीन शाहू, प्रमोद यादव,रुपेश कुमार,प्रवेश यादव, हसीन खान,अजय मिश्रा,नन्ने मिश्रा,प्रदीप शाक्य,माहवीर शाक्य, ब्लॉक प्रमुख पति ठाकुर लटूरी सिंह,मेला कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल,डां सुनील चौहान,अवधेश पाठक,शिवकुमार यादव,सुभाष तोमर, सुकेश सिंह, रामवीर सिंह,आदि क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।