कासगंज, पटियाली सपा विधायक नादिरा सुल्तान द्वारा प्राचीन चंडी देवी मंदिर का फीता काटकर मेले का किया गया उद्घाटन
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)
पटियाली (कासगंज) विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरदोली में हर साल की भांति इस साल भी प्राचीन चंडी देवी मेले का आयोजन हुआ जिसका सपा विधायक नादिरा सुल्तान के द्वारा मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया गया और माता के मन्दिर में जाकर दर्शन किये व 5100 सौ रुपए की भेंट भी मां के चरणों में चढ़ाएं इस मौके पर विधायक पुत्र सलीम खान,जिला पंचायत सदस्य शाहरुखराज व अभय प्रताप यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रजाल यादव,सपा नेता ललित कुमार मिश्रा,चंदन पांडे,गंगादीन शाहू, प्रमोद यादव,रुपेश कुमार,प्रवेश यादव, हसीन खान,अजय मिश्रा,नन्ने मिश्रा,प्रदीप शाक्य,माहवीर शाक्य, ब्लॉक प्रमुख पति ठाकुर लटूरी सिंह,मेला कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल,डां सुनील चौहान,अवधेश पाठक,शिवकुमार यादव,सुभाष तोमर, सुकेश सिंह, रामवीर सिंह,आदि क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।
Comments
Post a Comment