रिपोर्टर- फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज बेटे और बेटी में फर्क नहीं होना चाहिए -जाहिदा सुल्तान चेयरमैन साहिब ने कस्बे के लोगों को बताया सहावर बाल विकास एवं महिला मंत्रालय के द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ शपथ कार्यक्रम शुरू कराया नगर पंचायत चेयरमैन जाहिदा सुल्तान ने बेटी को बचाने और बेटी को पढ़ाने के लिए शपथ ग्रहण कराते हुए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया इस मौके पर जाहिदा सुल्तान ने कहा बेटी और बेटे में भेद नहीं होना चाहिए बेटी को बचाने और पढ़ाने बहुत जरूरी है, बेटी भी किसी बेटे से कम नहीं होती उन्हें प्यार दें सम्मान दें शिक्षा दें शपथ अभियान के बाद हस्ताक्षर किए इस मौके पर सभासद अहमद नबी, मुराद मिया, नगर पंचायत कर्मचारी ताहिर अली ,विजय सिंह, रवि कुमार मौजूद रहे।