उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतारा खेत मे हो सकता था हादसा
रिपोर्टर- फरमान अहमद कुरैशी
सहावर-कासगंज
एंकर/वीओ-कासगंज-सहावर क्षेत्र के ग्राम फरोली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में सोमवार को जब भारी लापरवाही सामने आई जब सीएम का हेलीकॉप्टर हेलीपैड की बजाए खेत मे उतार न पड़ा अपको बतादें की सीएम जब कासगंज में तूफान और डकैती पीड़ितों से मिलने पहुंचे तब आला अधिकारियों की लापरवाही सामने आई जब हेलीकॉप्टर के लिए बनाए गए हैलीपैड के निर्माण में भारी खामियां बरती गईं। हैलीपेड में गड़बड़ी भांप पायलट ने हेलीकॉप्टर को हेलीपैड की जगह 500 मीटर दूर खाली पड़े गिरिश चन्द्र के खेत में उतार दिया। यह देखकर सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। हेलीपैड निर्माण और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के मामले में शासन से जानकारी ली और इस मामले में कुछ के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई है सूत्रों के हबाले से खबर है कि पलडब्ल्यूडी के तीन इंजीनियर सस्पेंड किये गए है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कासगंज दौरे की सूचना जिला प्रशासन को रविवार रात मिलने के बाद भी उनकी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम अफसरों ने शुरू कर दिये थे कि रात में ही प्रशासन ने सीएम के हेलीकॉप्टर के लिए सहावर के फरौली कस्तूरबा विद्यालय में हेलीपैड बनाने को स्थल चयन किया था हैलीपेड स्थल आनन-फानन में तय किया गया। मगर सुबह जैसे ही 10.49 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा तो पायलेट ने हैलीपेड पर लैंड नहीं किया। हेलीकॉप्टर ने तीन चक्कर भी लगाए पायलेट को कुछ खराबी नजर आई इसकी बजह से पायलट ने हेलीकॉप्टर हेलीपैड से 500 मीटर की पर एक खेत में उतार दिया। यह देख सुरक्षा एजेंसियों में भगदड़ मच गई। एडीजी आगरा अजय आनंद और डीएम आरपी सिंह समेत अफसरों ने हेलीकॉप्टर उतरने वाले स्थान की ओर दौड़ पड़े सुरक्षाकर्मियों ने सीएम को सुरक्षा घेरे में ले लिया।
हैलीपेड निर्माण में गड़बड़ी और मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मामले में गंभीर चूक को देखते हुए तमाम सवाल उठने लगे हैं। इसके अलावा सभी आला अधिकारी सीएम के आगमन की तैयारियों में जुटे गये।
एक बात और बताते चलें कि इंतजाम के मामले में बहुत बड़ी लापरवाही बरती गई है।
इस लापरवाही के मामले से एक तो पोल खुल गई है की सुरक्षा के जानकार हादसे की आशंका से भी इनकार नहीं कर रहे हैं।
उसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ
हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद करीब 200 मीटर की दूरी तक पैदल चलकर आंधी में मारने बाले मृतकों के परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने पहले घटनास्थल बाले स्थान को देखा उसके बाद पीड़ित परिवारों से बात की। मृतकों के परिजनों के हाल-चाल लेने के साथ उनका नाम और पीड़ा पूछते हुए ढांढस बंधाया। यहां करीब 20 मिनट तक सीएम रुके। इस दौरान सांसद राजवीर सिंह से पीड़ित परिवार को चार चार लाख की सहायता धनराशि के चेक 3 मृतकों के परिवार को दिलाये गए और उन्होंने पीड़ित परिवार से घायलों के उपचार के बारे में पूछताछ की। पीड़ितों के अच्छे उपचार के लिए डीएम को निर्देश दिए। यहां से करीब 100 मीटर पैदल चलकर गली से निकलने के बाद, सहावर के डकैती पीड़ित दो परिवारों से भी सीएम ने मुलाकात की। उन्हें मुआवजा राशि के चेक दिए। वहां रोती महिलाओं को ढांढस बंधाकर आश्वासन दिया। उसके बाद हेलीकॉप्टर से कासगंज की तरफ़ उड़ान भर कर चले गए कासगंज कलक्ट्रेट पहुंचे कर यहां मुख्यमंत्री अफसरों के साथ मीटिंग ली और सभी अधिकारियों को हर आपदा से निपटने के निर्देश भी दिए।
सूत्रों के हबाले से
लखनऊ से
कासगंज में सीएम योगी आदित्यनाथ जी का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के मामले में
पीडब्ल्यूडी के तीन इंजीनियर सस्पेंड किए गए है
कासगंज में सीएम के लिए बने हेलीपैड में खराबी की बजह से
हेलीपैड तकनीकी रुप से सही बना न होने के कारण हेलीकॉप्टर को
हेलीपैड के बजाए गिरीश चन्द्र के खाली पड़े खेत में उतारना पड़ा इस मामले में चॉपर
अधिशाषी अभियंता, अवर और सहायक सस्पेंड
Comments
Post a Comment