बदमाशों का तांडब 24 घण्टो में दो बारदात चार को उतारा मौत के घाट पांच घायल
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी
सहावर-कासगंज
जनपद कासगंज के क्षेत्र सहावर और अमांपुर में बदमाशों का जबरदस्त तांडब 24 घण्टो मे दो अलग अलग घटनाओं को दिया अंजाम सहावर में रात्रि के समय सोते वक्त बदमाशों ने घर में घुस कर लूटपाट की उसके बाद धारदार हथियारो और लाठी डंडों से पीट-पीट कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया और तीन को किया घायल।
आपको बतादें की 24 घण्टे पहले अमांपुर क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी उसमें भी घर मे घुस कर लूटपाट की थी और धारदार हत्यारों व लाठी डंडो से पिट पिट कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था और तीन लोगों को घायल किया था।
इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने आमपुर थाना अध्यक्ष को लाइन हाजी कर दिया था।
इसी तरह की घटना कस्बा सहावर में भी सामने आई है
बताते चलें कि पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि रात के किसी टाइम बदमाश हमारे घर मे घुस आये जिसमे हमारे परिवार के आधे लोग सोये हुए थे हम आधे लोग अपने पुराने मकान में रहते है जो कि अंदर बस्ती में है हम और लोग बही थे इस घटना का पता हमको सुबह के 5 बजे के करीब चला तो हम लोग घटना इस्थल की ओर दौड़ पड़े हमने देखा के हमरे परिवार के तीन लोग मृतक व तीन लोग घायल अवस्था मे पड़े हुए थे ये सारा मंजनर देख कर हमरे पूरे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया ।
आपको बतादें की इस घटना की सूचना किसी अन्य व्यक्ति ने फोन कर के तुरंत पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार्यवाही में जुट गई लेकि ट्रीपल मर्डर की घटना देख कर परिवार व आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया और शवों को उठा कर मैंन चोहरहे पर लेजा कर रख दिया और जाम लगा दिया उसके बाद पुलिस व सरकार के खिलाफ मुर्दा बाद के नारे बाजी करने लगे इस घटना की खबर जब मीडिया को लगी तो मीडिया के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
इसके अलावा
कस्बा सहावर में घटना की सुचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक श्री देवेन्द्र सिंह व जिला अध्यक्ष दीजेपी और आगरा जोन के (ए डी जी ) अजय आनंद और उन के साथ अलीगढ रेंज के (आई जी) संजीव गुप्ता व ज़िला कासगंज से (डी एम) आर.पी. सिह पुलिस अधीक्षक पीयुष श्रीवास्तव सहित आला अधिकारी
मौके पर पहुंच गये ।
आक्रोशित लोगों ने पुलिस व मीडिया पर पथराव और फायरिंग भी की जिसमे कुछ मीडिया कर्मियों के अलावा पुलिस कर्मि घायल भी हुए थे लोगों के पथराव फायरिंग के जबाब में पुलिस ने भी हवा में रबड़ बुलेट फायरिंग व आसू गैस के गोले दांगे तब कही जाकर मामला शांत हुआ।
अब देखना ये है कि पुलिस इस घटना का खुलासा कब तक कर पाती है
ये ट्रीपल मर्डर हत्या कांड पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती से कम नही है। पुलिस को इस घटना का खुलासा जल्द से जल्द करना होगा।
एक बात और आपको बतादें की जिन आक्रोशित लोगों ने रॉड जाम कर पथराव व फायरिंग की थी उनमे से 12 लोग नाम जद व 100-125 लोग अलग अलग दो लिस्टों से 225 के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
Comments
Post a Comment