कासगंज, पालेज की रखवाली कर रहे किसान की निर्मम हत्या
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)
बताया जाता है की किसान कालीचरण पुत्र वेद राम अपने खेत पर पालेज की रखवाली के लिए रोजाना सोते थे आज भी रात्रि के समय खेत पर सो रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने उनकी ईंट पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी। सुबह जब कालीचरण के परिवार को सूचना मिली तब पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना गंज द्वारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कारण अभी पता नहीं चला है के कालीचरण की हत्या क्यों और किसने की।
Comments
Post a Comment