कासगंज, दबंगों ने प्रधान के साथ की मारपीट, क्षेत्र के प्रधानों ने घेरा थाना
(कासगंज) सहावर थाना क्षेत्र के गांव मिढोल बुजुर्ग में चकरोड से अवैध कब्जा हटवा रहे। प्रधान को दबंगों ने घेर लिया बदसलूकी करने के बाद उसके साथ मारपीट भी की। आक्रोशित विकासखंड क्षेत्र के प्रधान एकत्रित होकर थाना पहुंचे। आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
बड़हल बुजुर्ग के ग्राम प्रधान अनमोल पुत्र मुन्नालाल गुरुवार की दोपहर गांव में क्षेत्रीय लेखपाल वीरेंद्र सिंह के साथ चकरोड की पैमाइश करा रहे थे। लोगों ने चकरोड पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसकी जानकारी भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई है। इसी मामले को लेकर कार्यवाही की जा रही थी। नामजद दबंगों ने अचानक प्रधान पर हमला बोल दिया। उसके साथ बदसलूकी की, गाली गलौज करने के बाद मारपीट भी की। उसके कपड़े फट गए प्रधान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। घटना से आक्रोशित विकासखंड क्षेत्र के समस्त प्रधानों ने थाना सहावर का घेराव किया। आरोपितों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने कहा है कि तहरीर मिल गई है। कार्यवाही की जा रही है।

Comments
Post a Comment