कासगंज, दो सट्टेबाज गिरफ्तार, 1160 नकदी बरामद



   रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)




कासगंज। सोरों गेट चौकी इंचार्ज ने सट्टेबाजी करते दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1160 रुपए एवं सट्टे में प्रयुक्त होने वाली सामग्री भी बरामद की है। दोनों ही आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
चौकी इंचार्ज आबिद कुरैशी ने बताया कि इन दिनों अवैध कारोबारियों के विरुद्ध एसपी के निर्देश पर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को शहर के किसरोली मार्ग स्थित गोल्डन गार्डन के निकट से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बड्डू नगर स्थित छप्पर वाली गली निवासी नदीम पुत्र बाबू पठान एवं मोहल्ला भूतेश्वर निवासी रामेश्वर पुत्र पोखपाल के रूप में की गई है। इनके कब्जे से 1160 रुपए एवं सट्टे में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपित नदीम का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। दोनों ही आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान