कासगंज, पटियाली बौद्ध कथा का हुआ शानदार शुभारंभ
पटियाली बौद्ध कथा का हुआ शानदार शुभारंभ
कासगंज/पटियाली: कोतवाली क्षेत्र के गांव प्यारमपुर में देश दुनिया में प्रेम का संदेश देने वाले तथागत गौतम बुद्ध के अनुयायियों द्वारा बौद्ध कथा का आयोजन कराया गया,जिसमें सुमधुर कथा वाचक मनोज कुमार शाक्य उर्फ ब्लास्टर द्वारा बौद्ध कथा का सृजन किया गया ।
आपको बता दें कि पटियाली क्षेत्र के आसपास के गांव के लोगों ने आज कथा का श्रवण किया,बौद्ध कथा वाचक मनोज कुमार ब्लास्टर द्वारा बुद्ध वंदना से शुरुआत कर अपनी कला से श्रोताओं को मोहित किया,बौद्ध कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर दिखाई दिए,ग्रामीणों ने बताया कि आज बौद्ध कथा का दूसरा दिन है जिसकी शुरुआत बहुत ही अच्छी तरह से बौद्ध कथा वाचक मनोज कुमार ब्लास्टर द्वारा की गई है।
Comments
Post a Comment