कासगंज, पटियाली -समाजसेवी सचिन गुप्ता ने कराया विशाल भंडारे का क्या हुआ आयोजन
समाजसेवी सचिन गुप्ता ने कराया विशाल भंडारे का क्या हुआ आयोजन
कासगंज । पटियाली , कस्बा के गंजडुंडवारा रोड पर मंदिर श्री गंगाजी महारानी मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया भंडारा सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक भंडारा चलता रहा जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों द्वारा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया,सचिन गुप्ता इस तरह के क्रियाकलापों को कराने में आगे रहते हैं आपको बता दें गंजडुंडवारा रोड पर भंडारे में चलते भीड़ होने के कारण अच्छी खासी चहल-पहल दिखाई दी,दोपहर से लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा जो देर रात तक चलता रहा महिला एवं पुरुषों ने भंडारे का जमकर लुफ्त उठाया, जिसमें खीर पूरी सब्जी हलवा सहित तमाम तरह के पकवान लोगों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किए सचिन गुप्ता ने जानकारी देते बताया कि हमारे भंडारे में किसी भी तरह की कमी नहीं हो सकी, क्षेत्र के लोग खुशी-खुशी प्रसाद ग्रहण किया । इस दौरान समाजसेवी सचिन गुप्ता कृष्णा गुप्ता गौरव कुमार विनोद कुमार प्रदीप कुमार रियंक गुप्ता मयंक गुप्ता आज भक्तजन मौजूद रहे ।
Comments
Post a Comment