कासगंज, गंजडुंडवारा जमीन का बंटवारा न करने पर पुत्र ने की थी पिता की हत्या, गिरफ्तार
जमीन का बंटवारा न करने पर पुत्र ने की थी पिता की हत्या, गिरफ्तार

रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)
गंजडुंडवारा। वृद्ध किसान की हत्या की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के पुत्र को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाडी बरामद की गई है।
दिनांक 10/11.05.2022 की रात्रि को जनपद के थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला चिना में अपने खेत पर सो रहे वृद्ध किसान कालीचरन पुत्र वेदराम उम्र करीब 60 वर्ष की कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई थी। प्रकरण के सम्बन्ध में दिनांक 12.05.2022 को मृतक के पुत्र सुभाष चन्द्र द्वारा थाना गंजडुण्डवारा पर लिखित तहरीर उपलब्ध कराई गई जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की है रही थी।
उक्त घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक कासगंज रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा क्षेत्राधिकारी पटियाली आर के तिवारी के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस एवं स्थानीय पुलिस की 3 टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा लोकेशन, सीडीआर व अन्य तथ्यों के आधार पर दिनांक 13.05.2022 को सुरेश चन्द्र पुत्र कालीचरन निवासी नगला चिना थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी पास ही के खेतों से बरामद की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्त सुरेश ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मेरे पिता के पास खेती की कुछ जमीन है, जिसकी देखभाल व खेती मेरे पिता स्वयं किया करते थे। मैनें कई बार अपने हिस्से की जमीन के बंटवारे के लिये अपने पिता से बोला था, परन्तु उन्होनें मुझे कुछ भी देने से इंकार कर दिया। जिसके चलते उसने दिनांक 10/11.05.2022 की रात्रि को खेत में बनी झोपडी में मौका देखकर करीब 9.30 बजे पास मे रखी कुल्हाडी से सिर पर वार कर अपने पिता की हत्यी कर दी।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजने की कार्य़वाही की जा रही है।
Comments
Post a Comment