कासगंज, रोड एक्सीडेंट में घायल वृद्ध को जिलाधिकारी कासगंज व पुलिस अधीक्षक कासगंज ने स्वयं अपनी गाड़ी से भिजवाया उपचार हेतु


रोड एक्सीडेंट में घायल वृद्ध को जिलाधिकारी कासगंज व पुलिस अधीक्षक कासगंज ने स्वयं अपनी गाड़ी से भिजवाया उपचार हेतु अस्पताल, चौकी इंचार्ज को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिए निर्देश
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)

          कृपया अवगत कराना है कि आज दिनाँक 17.05.2022 को जिलाधिकारी कासगंज श्रीमती हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री रोहन प्रमोद बोत्रे कासगंज शहर से सोरों की तरफ आ रहे थे कि तभी रास्ते मे गोरहा नहर पुल पर एक वेन द्वारा सड़क पर कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी गई, इस दुर्घटना के होने पर जिलाधिकारी महोदया व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपनी गाड़ी रुकवाकर स्वयं घायल वृद्ध को तत्काल अपनी गाड़ी में बैठाकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया, तत्पश्चात चौकी इंचार्ज गोरहा को दुर्घटना कारित करने वाली गाड़ी व चालक के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित भी किया दिये ।
          जिलाधिकारी महोदया कासगंज एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा किये गये इस मानवीय कार्य की आम जनमानस ने काफी प्रशंसा की ।

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान