कासगंज, सिढ़पुरा थाना दिवस में आए चार प्रार्थना पत्र दो का हुआ निस्तारण
थाना दिवस में आए चार प्रार्थना पत्र दो का हुआ निस्तारण

कासगंज । सिढ़पुरा के थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन एसडीएम की अध्यक्षता में किया गया। उनके समक्ष चार प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि दो जांच में भेजे गए हैं।
जनता को सुलभ एवं सरल न्याय उपलब्ध कराने के लिए सरकार की मंशा के अनुरूप शनिवार को थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। पटियाली एसडीएम प्रेम नारायण की अध्यक्षता में हुए थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद से संबंधित चार प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिनमें से एसडीएम ने दो प्रार्थना पत्र मौके पर ही निस्तारित करा दिए। जबकि दो प्रार्थना पत्रों को जांच में भेजा गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि लंबित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण भी शीघ्र ही होना चाहिए। प्रभारी निरीक्षक विनोदकुमार सिंह, आरआईं रघुराज सिंह, सतेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद पराशर मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment