कासगंज, जिले भर मे बाटे गये स्मार्टफोन, स्मार्टफोन पाकर खुशी से खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहर
जिले भर मे बाटे गये स्मार्टफोन, स्मार्टफोन पाकर खुशी से खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहर

रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)
कासगंज जनपद में बाँटे गये स्मार्टफोन तकनीकी सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही महत्वाकांक्षी योजना के तहत शहर के प्रतिष्ठित वीके जैन कॉलेज में गुरुवार को स्मार्टफोन वितरण हुआ। अतिथियों द्वारा दिए गए स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। सभी ने कहा थैंक यू योगी सरकार।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा में मजबूत बनाने के लिए सरकार की योजना साकार हो रही है। पार्टी के जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि शिक्षण कार्य में सरलता लाने के लिए मुख्यमंत्री ने यह योजना लागू की है। डीआईओएस एसपी सिंह ने कहा है कि तकनीकी सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री का यह सपना साकार हो रहा है। ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह, आलोक दुबे, नरेश चन्द्र भारद्वाज, विनय कुमार जैन। यश जैन, प्रदीप कुमार गुप्ता ने छात्र छात्राओं को आशीर्वचन कहे। राजेन्द्र कुमार मिश्रा, गौरव माहेश्वरी, अरूणा जौहरी, ताराचन्द्र चक्रवर्ती, कोमल सिंह, सौरभ साहू, हेमन्त शर्मा, राजकुमार सिंह, संजय सिंह रहे। संध्या, रिचा, भानूप्रकाश, दिशा, आयुष, भावना, दीक्षा साहू, दीक्षा माहेश्वरी, मीनाक्षी माधुरी, लता, अंजली, हिमांशु मौजूद रहे।
वही सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम वाजीदपुर स्थित एसएन प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में गुरुवार को टैबलेट वितरण का किया गया। पंचायत अध्यक्ष ने छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरित किए।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने छात्र - छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों हेतु स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरण योजना शुरू की है । जिसके तहत आप सभी छात्रों को टेबलेट प्राप्त हुए हैं। विशिष्ट अतिथि रेखा देवी ने कहा टेबलेट आपके उज्जवल भविष्य के लिए निश्चित ही अच्छे साबित होंगे ।सचिव सुभाष चतुर्वेदी ने बताया स्कूल के साठ आईआईटी के छात्रों की टेबलेट वितरित किये गए। जिनका उपयोग आपको अपने शिक्षण कार्य में लेना है। प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह ने कहा कि लैपटॉप एवं स्मार्टफोन वितरण योजना उच्च शिक्षा के छात्रों हेतु शुरू की गई है। मंच का संचालन बृजेश उपाध्याय ने किया। सुभाष चतुर्वेदी, प्रीतम सिंह, सुधा, साक्षी, पवन कुमार, बृजेश उपाध्याय मौजूद रहे।
वही गंजडुंडवारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत नगर के हाजी रशीदन बेगम एन्ड हाजी जहाँ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट गनेशपुर गंजडुंडवारा में बीए बीएससी व बीएड के 280 छात्रों को कालेज के अध्यक्ष भूरे खान एवं सचिव डॉ रिजवान अली ने स्मार्टफोन वितरित किए।
इस अवसर पर डॉ रिजवान अली ने बताया कि मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजनाओं में एक स्मार्टफोन योजना भी है। इससे छात्रों में जिज्ञासा बनी हुई थी। आज वह साकार हो गई है।
इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य एके आर्य, गजनफर, हसरत खान, शोएब, बहारुल इस्लाम, अनिल राठौर, उपस्थित रहे। डॉ रिजवान अली ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment