कासगंज, जिलाधिकारी ने तहसील कासगंज का किया निरीक्षण

रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)
कासगंज जनपद में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आज तहसील सदर कासगंज पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील कासगंज के अधिवक्ता गणों से तहसील सभागार में रूबरू होकर सीधी वार्ता की। उनकी समस्याओं, शिकायतों को गंभीरता से सुना, समझा तथा उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार कासगंज को अधिवक्ता गणों की समस्याओं व शिकायतों को शीघ्र निस्तारित करते हुये व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने तहसील कासगंज के विभिन्न अनुभागों व पटलों के विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों को चैक करते हुए राजस्व संग्रह, भूलेख, भू राजस्व, दाखिल खारिज, खसरा खतौनी, उपजिलाधिकारी व तहसीलदार न्यायालय स्तर पर वाद निस्तारण की स्थिति आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। निर्देश दिये कि अभिलेखों एवं रजिस्टरों में अंकित प्रविष्टियों को कम्प्यूटर मंे भी तुरंत फीड कराकर सूचनाओं को अद्यतन रखा जाये। कोई भी प्रविष्टि लापरवाही में ऐसे ही न छोड़ी जाये। जिससे सभी कार्य समय से सम्पादित हो सकें। समस्त अभिलेखों और पत्रावलियों का रखरखाव अच्छे ढंग से किया जाये। अधिकारी, कर्मचारी नियमित रूप से अपने पटलों पर समय से उपस्थित रह कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी भी कार्य को लटकायें नहीं। जिलाधिकारी ने कहा कि जो वाद लम्बित चल रहे हैं उनका निस्तारण शीघ्रता से कराया जाये। पुराने वादांे की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि संग्रह अमीन अपने बस्तों तथा भू अभिलेखों के बस्तों का रखरखाव व्यवस्थित ढंग से करें। पत्रावलियों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कासगंज पंकज कुमार तथा तहसीलदार सहित अन्य तहसील कर्मी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment