कासगंज, शहर के चामुंडा मंदिर के पीछे अतिक्रमण पर चला योगी का बुलडोजर
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)
कासगंज शहर के चामुंडा मंदिर परिसर की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की है। डीएम हर्षिता माथुर के निर्देश पर एसडीएम पंकज कुमार, सीओ डीके पंत, तहसीलदार अजय यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र मोहन शर्मा सहित अन्य अधिकारी लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विगत कई वर्षों से लगातार हो रहे निर्माण पर बुलडोजर चलवाया है। एसडीएम ने बताया है कि पूर्व में अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके चलते जिला प्रशासन के निर्देश पर कार्यवाही अमल में लाई गई है। इंस्पेक्टर क्राइम शिव शंकर गुप्ता एसएसआई सत्यपाल भाटी उपनिरीक्षक आबिद कुरैशी, उपनिरीक्षक कल्याण सिंह, उपनिरीक्षक भूदेव प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Comments
Post a Comment