कासगंज, अधिवक्ताओं की हड़ताल का संज्ञान लेते हुए जिलाधकारी ने की अधिवक्ताओं से वार्ता



रिपोर्टर -फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) 



कासगंज जनपद के सदर तहसील में भ्र्ष्टाचार व अनियमितता के विरोध में 28 दिन से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी  हर्षिता माथुर ने सदर तहसील  में पहुंच कर बार के अध्यक्ष, सचिव की मौजूदगी में अधिवक्ताओं से तहसील सभागार में  वार्ता की उनकी शिकायतों व समस्याओं को सुना व समाधान करने का पूर्ण आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं व जिलाधिकारी के बीच वार्ता बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई।अधिवक्ताओं ने बताया वो बार की बैठक कर हड़ताल वापसी का निर्णय लेंगे।बैठक में अध्यक्ष कैलाश राजपूत, सचिव सुरेन्द्र शर्मा, रामपाल सिंह, कवीन्द्र पाल सिंह सत्येन्द्र पाल सिंह बैस, जय कुमार सक्सेना उपेन्द्र मिश्रा जय शंकर दुबे,प्रकाशचंद्र विजय, छोटे लाल साहू,धर्मेंद्र साहू,विनोद यादव,सुदेश कुमार,मयंक मिश्रा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
 

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान