संभागीय परिवहन अधिकारी व यातायात प्रभारी की संयुक्त कार्यवाही , अबैध 66 वाहनों पर चला हंटर


रिपोर्टर -फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) 



कासगंज कासगंज में ए०आर०टी०ओ० राजेश राजपूत यात्रीकर अधिकारी  सीमा गोयल ए०आर०एम० श्री संजीव कुमार यादव एवं टी०आई० गणेश सिंह चौहान की संयुक्त टीमों ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित डग्गेमार बसों / ऑटो रिक्शा एवं बिना फिटनेस के संचालित स्कूली वाहनों एवं स्कूल बसों के मानक पूरा न करने वाली स्कूली वाहनों एवं मॉडीफाइड साइलेन्सर से संचालित वाहनों के प्रति प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए संयुक्त टीम ने कुल 66 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें 09 वाहने थाना सहावर 03 वाहन थाना सोरों, 07 वाहनों को ट्रैफिक पुलिस कार्यालय कासगंज में सीज करते हुये कुल 19 वाहनों को सीज किया गया, जिसमें 05 स्कूली वाहन जो कि बिना फिटनेस एवं स्कूली वाहनों के मानक पूर्ण नही कर रहे थे, को सीज किया गया एवं 07 स्कूली वाहनों का चालान करते हुए कुल 12 स्कूली वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। ए०आर०टी०ओ० राजेश राजपूत ने जनपद के समस्त स्कूली प्रबन्धक / प्रधानाचार्यों को यह निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस की वैद्यता समाप्त है या वह वाहनें जो स्कूली वाहनों के मानक को पूर्ण नहीं कर रही हैं, वह मानक पूर्ण कराकर विद्यालय के प्रधानाचार्य / प्रबन्धक का नाम, फिटनेस की वैधता, परमिट की वैधता, चालक का वैध लाइसेंस एवं चालक के चरित्र प्रमाण पत्र की स्थिति प्रस्तुत करते हुये किसी भी कार्यदिवस में आकर अपनी वाहनों की फिटनेस करा लें l अन्यथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति में उनकी पूर्ण जिम्मेदारी होगी, उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की सुसंगित धाराओं में विधिक कार्यवाही करते हुए उनकी वाहनों के पंजीयन निरस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान