कासगंज, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने अमृत महोत्सव मनाने की तैयारी और सहावर ब्लॉक कार्यकारिणी का किया विस्तार
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)
कासगंज: पटियाली । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कासगंज द्वारा सहावर ब्लॉक की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और पदाधिकारियों को संगठन की शपथ दिलाई।साथ ही राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा 1 अगस्त को सभी सातों ब्लॉकों में अमृत महोत्सव मनाया जाएगा इसकी चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।सहावर ब्लॉक को शैक्षिक उन्नयन में कैसे अग्रणी बनाया जाए इस पर भी चर्चा की।नवीन पदाधिकारी श्रीमती प्रवेश(प्रा.वि. बढ़ारी कला) को संयुक्त मंत्री, प्रतिमा सिंह(प्रा.वि. हसनपुर अल्प)को सह संगठन मंत्री,श्रीमती क्षमा पांडेय(प्रा.वि. चांडीकोब्लाककोषाध्यक्ष,मानपाल शंखवार(प्रा.वि.स्यारपुर)को प्रचार मंत्री,मनोज जी (प्रा.वि. जमालपुर)को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया सभी पदाधिकारियों से आशा है कि शिक्षक हित में पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे एवं संगठन को मजबूती प्रदान करेंग।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक आनंद मोहन गुप्ता ने की।बैठक में जिला अध्यक्ष डा अमित यादव,महामंत्री सत्यनारायण,नरेंद्र राव,सचिन पुंढीर,पूनम राजपूत,अरुण प्रताप सिंह,सतीश चंद्र बघेल,ब्लॉक संरक्षक राजेंद्र बाबू गोला,जरनैल सिंह,जसवीर यादव,आमोद बाबू,विकास सिंह, राकेश बघेल आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment