कासगंज, जिला पंचायत सदस्य ने विद्युत में सुधार करने की उठाई मांग

रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)

  

कासगंज जनपद में जिला पंचायत सदस्य ने अमापुर क्षेत्र में बिगड़ी विद्युत व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। उन्होंने विद्युत सप्लाई न मिलने पर फसलों को क्षति होने का हवाला देते हुए व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
जिला पंचायत सदस्य भावना राजपूत के पति डॉ विक्रम सिंह राजपूत ने एसडीएम पंकज कुमार को ज्ञापन दिया है। जिसमें क्षेत्र में विद्युत अव्यवस्था का की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि गांव में पोल नहीं है। विद्युत तार जर्जर हो चुके हैं। पिछले 25 दिनों से विद्युत मात्र 2 घंटे प्राप्त हो रही है। लो वोल्टेज का भी मामला सामने आ रहा है। इन दिनों खेतों में फसल मौजूद है। विद्युत व्यवस्था एवं जल आपूर्ति न होने के कारण फसलों को नुकसान हो सकता है। उन्होंने डीएम व्यवस्था में सुधार करने की मांग उठाई है।

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान