अयोध्या, शहर में दंगा कराने की साजिश में 7 गिरफ्तार,प्रेस वार्ता कर आईजी नें किया खुलासा

अयोध्या शहर में दंगा कराने की साजिश में 7 गिरफ्तार,प्रेस वार्ता कर आईजी नें किया खुलासा

अयोध्या 28 अप्रैल। शहर में चौक क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद के पास मुस्लिम धर्मग्रंथ कुरान शरीफ  व मुस्लिमों के संबंध में असभ्य टिप्पड़ी लिखा पोस्टर फेंककर धार्मिक उन्माद फैलाने के असफल मामले में पुलिस नें बड़ी सफलता प्राप्त किया मात्र 24 घंटे के अंदर ही सीसीटीवी फुटेज के आधार शहर के विभिन्न क्षेत्रों के  7 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें-

★ *महेश कुमार मिश्रा* पुत्र शीतला प्रसाद मिश्रा निवासी खोजनपुर थाना को0नगर जनपद अयोध्या
★ *प्रत्युष श्रीवास्तव* पुत्र महेश श्रीवास्तव निवासी आवास विकास कालोनी अमानीगंज  थाना को0नगर अयोध्या।
★ *नितिन कुमार* पुत्र ज्ञान चन्द्र सिन्धी निवासी 858 रीडगंज हमदानी कोठी थाना को0नगर जनपद अयोध्या।
★ *दीपक कुमार गौड़* उर्फ गुंजन पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी 8/10/54 नाका मुरावन टोला थाना को0नगर अयोध्या।
★ *बृजेश पाण्डेय* पुत्र हरीश चन्द्र पाण्डेय निवासी हौंसिला नगर थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या।
★ *शत्रुघ्न प्रजापति* पुत्र रामप्रसाद निवासी 1/8/31 सहादतगंज कुम्हार मण्डी थाना कैण्ट जनपद अयोध्या।
★ *विमल पाण्डेय* पुत्र रामयश निवासी उमरहर थाना कुमारगंज जनपद-अयोध्या हाल पता आफिसर हास्टल टाइप-14 सिविल लाइन जनपद-अयोध्या।

बताते चलें आपत्तिजनक पोस्टर आदि सामग्री मिलने के बाद मस्जिद के सचिव की समझदारी अप्रिय घटना को टलने में सहायक हुई, मुस्लिम समुदाय प्रशासन से साजिशकर्ताओं के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहा था।

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान