कासगंज थाना पटियाली पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही जुए का खुलासा कर तीन लाख की नगदी, छह वाहन, असलाह, मादक पदार्थ बरामद.किया
कासगंज जनपद के पटियाली कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने जुए का बड़ा खुलासा किया है। 19 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके कब्जे से 3 लाख से अधिक की नकदी, दो चार पहिया, चार दुपहिया वाहन सहित नाजायज असलहे एवं मादक पदार्थ भी बड़ी मात्रा में मिला है। पुलिस ने आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई कर दी है।
एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि थाना पटियाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रमपुरा में अवैध रूप से जुआ होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसे गंभीरता से लेकर क्षेत्राधिकारी पटियाली आर के तिवारी व क्षेत्राधिकारी सहावर अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक पटियाली जीपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक सिढ़पुरा विनोद कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक अमांपुर रामजीत मौर्य सहित अलग अलग चार टीमों का गठन किया गया। ग्राम रमपुरा में सबलू उर्फ सत्यदेव पुत्र भगवान सिंह के घर में बनी दो दुकानों पर दबिश दी गयी। यहा अवैध रूप से हारजीत की बाजी लगाकर जुआं खेलते हुए जनपद एवं गैर जनपद के 19 जुआंरियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तार जुआंरियों के कब्जे से कुल तीन लाख दो हजार 70 रूपये नकद, दो अवैध तमन्चा 315 बोर मय कारतूस, 600 ग्राम डाइजापाम, दो चार पहिया एव चार दो पहिया वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना पटियाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही

Comments
Post a Comment