कासगंज, ग्राम पंचायत शाहीपुर माफी में सामुदायिक शौचालय पर लटका मिला ताला
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)
स्थानीय लोगों का कहना है ग्राम प्रधान के साथ सचिव भी हमारी सुनवाई नहीं करते महामहिम राज्यपाल के 6 माह पूर्व गांव में हुए दौरे के दौरान सामुदायिक शौचालय का ताला खोला गया था तब से आज तक शौचालय बंद पड़ा है। वही शौचालय के सम्मुख सोलर प्लांट और सोलर पंप लगा हुआ था। जिसकी सोलर प्लेट प्लेट पूर्व प्रधान उखड़वा ले गया और समर सरकारी हैंडपंप में डाल दी गई है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है। कि जल्द सामुदायिक शौचालय का ताला खोला जाए और गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए पूर्व की मायावती सरकार में यह ग्राम पंचायत अंबेडकर गांव में आता था लेकिन अब योगी सरकार में इस गांव की दुर्दशा हो रही है।

Comments
Post a Comment