समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज़ गाँधी ने कासगंज जिलाधिकारी से मुलाकात कर तीन सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा।
रिपोर्टर -फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)
1. कासगंज ज़िले में सरकारी क्षेत्र में एक विश्वविद्यालय बनवाया जाए ताकि क्षेत्र का शैक्षणिक पिछड़ापन दूर हो सके।
2. गंजडुंडवारा नगर में एक आधुनिक सरकारी बस अड्डा बनाया जाए। इससे लोगों को आवागमन में सहायता मिलेगी और क्षेत्र का उद्योगिक विकास होगा।
3. तहसील पटियाली के गाँव दुलाई के पास नहर का छतिग्रस्त पुल शीघ्र अति शीघ्र बनाया जाए जिससे किसानों को सिंचाई में आ रही समस्याओं का निदान हो।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आश्वासन दिया कि सरकार तक यह माँगे पहुँचा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि तीनों मांगें जनता के हक़ में हैं। इन सभी के निर्माण से जिले का शैक्षणिक और औद्योगिक विकास होगा
Comments
Post a Comment