कासगंज, अमांपुर के दंपति की नेपाल में हुए सड़क हादसे में निधन पर नगर में शोक की लहर

रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)


कासगंज जनपद में अमांपुर कस्बा के अग्रवाल चौक स्थित गांधीनगर निवासी समाज सेवी व जरनल स्टोर व्यापारी विमल जिंदल पुत्र पहलाद जिंदल उम्र 55 वर्ष और पत्नी संध्या जिंदल 50 वर्ष व अपने साढू राकेश अग्रवाल और पत्नी साधना अग्रवाल निवासी अलीगढ़ के साथ पांच दिन पहले नेपाल के काठमांडू घूमने गए थे। रविवार दोपहर को काठमांडू के पास उनकी टैक्सी एक बस से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कार चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो उनमें शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वह समाजसेवा के लिए भी हमेशा आगे रहते थे। इस दौरान विधायक हरिओम वर्मा, चैयरमेन चांद अली खान, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, रामनरायन मित्तल, सुलोचना गुप्ता, राकेश पाराशर, धीरज गुप्ता, कमल गुप्ता, सुनील गुप्ता, डाॅ अमित गुप्ता, विपन अग्रवाल, विनय प्रताप सोलंकी, विजय प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राहुल जौहरी, अखिलेश गुप्ता, आकाश गुप्ता सरार्फ, सत्यप्रकाश गुप्ता, अनुज राघव, सोनू गुप्ता, केशव देव गुप्ता, राजकुमार साहू, दरवेश जाटव, रिंकू अग्रवाल, कुमारलाल, आदि ने उनके निधन पर शोक जताया है।

 



Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान