रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज जनपद के पटियाली क्षेत्र गॉंव नगला छवि की घटना। कासगंज जनपद में आवारा सांडो का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।आज शनिवार की प्रातः शौच को खेत पर गये किसान को आवारा सांड ने पटक पटक कर हमला वोल दिया। जिससे किसान की मौत हो गई।किसान की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं आवारा सांड की मौत से गांव में दहशत का माहौल है। आवारा सांड से किसान की मौत का मामला कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव नगला छवि का है।53 वर्षीय किसान रामनरेश आज रविवार की सुबह पांच बजे घर से रोजाना की तरह खेत पर शौच के लिए जा रहे थे, तभी आवारा सांड ने पीछे से हमला वोल दिया और किसान को पटक पटक कर मारा। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान को कासगंज जिला अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में लाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डा. विनोद शर्मा ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई विनीत कुमार ने बताया कि मेरे भाई रामनरेश सुबह पांच बजे शौच ...
Comments
Post a Comment