मेरे पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था मरने के अलावा यह लिखकर 19 वर्षीय युवती झूल गई फंदे से
बांदा जिले की घटना बताई जा रही है।
गुड़िया मैं तुम्हारे पास आकर सब कुछ बताना चाहती थी कि सुभाष मेरे साथ क्या-क्या कर रहा है।
हो सके तो मुझे माफ कर देना। मैं तुमसे मिले बगैर ही सबको हमेशा के लिए छोड़कर जा रही हूं।
करन को भी मैंने बताया कि सुभाष मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। पर ये कैसे बताती कि सुभाष मेरे साथ क्या-क्या कर रहा है।
वो तो मेरे सर थे
न सर ने मुझे कभी गलत नहीं सिखाया। हमेशा अच्छा ही सिखाते थे। मैंने किया भी वैसा ही, जो वो कहते थे। वो कहते थे कि कभी खुद से मरना नहीं चाहिए। पर मैं क्या करूं सर, मेरे पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था मरने के अलावा’।
यह शब्द मरने से पहले 19 साल की युवती के हैं, जोकि उसने छह पन्ने के सुसाइड नोट में लिखा है। वहीं, सुसाइड नोट में खून से मां भी लिखा है।’
रस्सी के सहारे लटका मिला युवती का शव
दरअसल,मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के कबरई गांव का है। यहां रहने वाली युवती का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को युवती की मां और भाई रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर पर युवती और उसकी भाभी थीं। भाभी ने बताया कि शाम को वह किसी काम से घर के बाहर गई थी। वापस लौटी तो युवती का शव रस्सी के सहारे कमरे में लटका हुआ था।
आनन फानन उसने मामले की सूचना पड़ोसियों और पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई उसके बाद जांच पड़ताल में जुट गई फिर शव अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
साथ ही बारीकी से मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुसाइड नोट में तीन नामों का जिक्र है।
सुसाइड नोट में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। युवती ने मरने से पहले अपने सुसाइड लेटर में तीन नामों का जिक्र किया है। पहला नाम गुड़िया का है। जिसको वह सबकुछ बताना चाहती थी, लेकिन किसी वजह से बता नहीं पाई।
वहीं दूसरा नाम करन और तीसरा नाम सुभाष का है।
परिजनों से जब इस मामले में पूछताछ की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
वहीं पुलिस भी मामले को लेकर साफ-साफ कुछ नहीं बता रही है।
परिजनों का कहना है कि किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था।
युवती ने सुसाइड क्यों किया, इसके बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है।
सीओ सिटी बोले- जांच की जा रही है।
सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है।
आत्महत्या के कारणों के बारे में जांच की जा रही है।
परिजनों का कहना है घर में युवती अकेली थी। इसके चलते फांसी लगा ली। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा है।
Comments
Post a Comment