देखें दिन भर की जनपद कासगंज की 10 बड़ी खबरें
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज
1
कासगंज-जश्न ए दीवानी का राष्ट्रीय पर्व आज, संगीनो के साये में मनेगा स्वतंत्रता दिवस,26 जनवरी की पुनरावृति को लेकर जिलाप्रशासन के कडे सुरक्षा के इंतजाम,47 स्थानो को चिहिन्त कर चप्पे चप्पे रहेगा पुलिस, पीएसी, रैपिड एक्शन फोर्स, जिलाधिकारी बोले कानून से खिलवाड करने बालो से निबटा जायेगा सख्ती से, स्कूलो और सरकारी कार्यालय में हांेगे कार्यक्रम।
2
कासगंज-जमीनी रंजिश को लेकर टेलर मास्टर की पीट पीट कर हत्या,ताई की तैहरवीं संस्कार में शिरकत होने अपने गावं गया था टेलर,बीजेपी नेता कमल सिंह समेत पांच लोगों पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए, चार को लिया हिरासत में।
3
कासगंज-पुलिस कप्तान शिवहरि मीणा के निर्देश पर चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अमांपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के 23 क्वाटर समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस गिरफ्त में आये युवक ने अपना सत्यप्रकाश पुत्र बनवारी लाल निवासी कस्बा अमांपुर बताया है।फिलहाल पुलिस ने उक्त आरोपी को संबंधित धाराओ में पाबंद कर जेल भेज दिया है।
4
कासगंज-तेज रफ्तार बाइक सवार ने राह चलती युवती को मारी टक्कर, मौत,सिकहरा बैंक से जरूरी काम काज कराकर वापस लौट रही खरगादी पुर की युवती,स्थानीय लोगों ने हादसे को अंजाम देकर भाग रहे बाइक सवारों को दबोचा।
5
गंजडुण्डवारा/कासगंज-नगर के गौशाला मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णायक मण्डल के रूप में सतेन्द्र सिंह, मुनेश्वर जी, तथा भारतसिंह मौजूद रहे।
6
गंजडुण्डवारा/कासगंज-श्रवाण मास के तीसरे सोमवार को नगर के प्राचीन वनखण्डी आश्रम में स्थित शिव मंदिर में श्रद्वालुओ ने बढ चढकर कावंड चढाने में हिस्सा लिया। वही देर रात्रि तक भगवान का गुणगान किया । प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव की अलौकिक झांकी सजाकर दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया वही सघ कीर्तिन मण्डल द्वारा भगवान शिव की महिमा का भजनो के माध्यम से गुणगान किया गया ।
7
गंजडुण्डवारा/कासगंज-हरियाली तीज के पावन पर्व पर नगर के रेलवे रोड पंचायतीबाग स्थित कृष्ण भगवान मंदिर पर लडडू गोपाल का फूल बगला सजाया गया। तथा उपस्थित महिलाओ ने भगवान कृष्ण का ढोलक मजीरे की थाप पर गुणगान किया तथा प्रसाद वितरण किया गया।
8
कासगंज-स्वतंत्रता दिवस पर लगाये जायेंगे चार लाख 87 हजार पौधे-रणवीर सिंह,पौधारोपण की प्रगति रिपोर्ट प्रति घण्टा शासन को भेजने के दिए निर्देश,नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद ने कलेक्टेªट सभागार में की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।
9
कासगंज-श्रम प्रवर्तन अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा सभी दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान के स्वामी/सेवायोजकों को सूचित किया गया है कि उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 की धारा 8 नियमावली 1963 के अनुसार 15 अगस्त, 2018 स्वतंत्रता दिवस को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अपनी दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठानों को बन्द रखना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
10
कासगंज-नोडल अधिकारी ने की विकास एवं निर्माण कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा,जल निगम से संबधित योजनाओं के क्रियान्वयन में सुस्ती पर नोडल अधिकारी ने जतायी नाराजगी,पेयजल योजना में प्राप्त दस करोड़ रूपये में से आठ करोड़ 50 लाख हुए खर्च।
Comments
Post a Comment