रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि जनपद में निराश्रित, बेसहारा और निर्धन लोगों के राशन कार्ड बनवाये जायें। जिससे उन्हें समय से राशन उपलब्ध कराकर उनके खानपान की व्यवस्था कराई जा सके। नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा ऐसे निराश्रित, बेसहारा और निर्धन लोगों का पारदर्शिता के साथ चयन किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 02 लाख, 52 हजार, 963 राशनकार्ड वर्तमान में प्रचलित हैं, जिनमें 10 लाख, 91 हजार, 294 यूनिट सम्मिलित हैं। अभियान चलाकर समस्त राशनकार्डों का सत्यापन कराया जाये और अपात्रों के राशनकार्ड तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिये जायें। जो राशन कार्डधारक लगातार 05 माह से राशन नहीं ले रहे हैं, उनके राशनकार्ड भी रद्द कर दिये जायेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के जो लोग आयकर दाता हैं, परिवार में चार पहिया वाहन, ट्रेक्टर हार्वेस्टर, एसी, 5 केवी या इससे अधि...