कासगंज, यातायात पर जनपदीय सख्त 58 चालान व 20 वाहन किये सीज

रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)



यातायात पर जनपदीय सख्त 58 चालान व 20 वाहन किये सीज



कासगंज । बीते दिनों हुई भीषण सड़क दुर्घटना के बाद परिवहन विभाग अलर्ट ने जनपद में सख्ती बढ़ा दी है और परिवहन विभाग के द्वारा कासगंज जनपद में स्कूली वाहन ओर डग्गेमार वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया इस चेकिंग अभियान के दौरान आज परिवहन विभाग ने 20 वाहनों को सीज किया और 58 वाहनों के चालान काटे ओर 4 वाहन चालकों के लाइसेंस ओर उनके वाहनों पंजीयन 3 माह के लिए निरस्त किये है परिवहन विभाग के द्वारा ऐसे स्कूली वाहनों पर भी निरन्तर कार्यवाही की जा रही है जो वाहन विना फिटनेस के सड़को पर दौड़ रहे है ओर स्कूली वाहन मानक पूर्ण किये बिना स्कूल में संचालित किए जा रहे है ओर आज संभागीय परिवहन विभाग के द्वारा एआरटीओ राजेश राजपूत ओर टीआई गणेश चौहान ने कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा सहावर पटियाली सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया ओर इस अभियान के दौरान 6 स्कूली वाहनों में कमियां मिलने पर स्कूली वाहनों को पटियाली ओर सहावर थाने में सीज किया गया ओर 8 वाहनों के चालान किये गए वही विभाग के द्वारा डग्गेमार वाहनो के खिलाफ भी चेकिंग अभियान चलाया गया और इस अभियान में एलपीजी लगे 3 वाहनों को सीज किया गया और 4 वाहन चालकों के लाइसेंस ओर पंजीयन 3 माह के लिए निरस्त किये गए वही एआरटीओ ने 4 डग्गेमार बसों को भी सीज किया है ओर कुल जनपद में 58 वाहनों के चालान काटे गए है एआरटीओ राजेश राजपूत ने बताया कि आज 58 वाहनों के चालान काटे गए है कुल जनपद में 20 छोटे बड़े वाहनों को सीज किया गया है और यह कार्यवाही जनपद में निरन्तर चलेगी।
 

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान