कासगंज थाना सिढ़पुरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले का वांछित अपराधी किया गिरफ्तार

रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)



कासगंज  सिडपुरा थाना कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर में 01 मई को हुई दहेज हत्या के मामले का वांछित अपराधी बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की सास ने उस पर पुत्री की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
थाना क्षेत्र के गांव गंगसारा निवासी पुष्पा देवी पत्नी विनोद कुमार को अपनी पुत्री राधा के साथ अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों द्वारा मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना पर मुअसं 60/22 धारा 498A, 323, 304B भादवि व 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इस मामले में एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने टीम बनाकर आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

इसी क्रम में थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह एवं उप निरीक्षक योगेश कुमार गौतम ने बुधवार को मुखबिर खास की सूचना पर मिथुन शाक्य पुत्र राजकुमार को उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान