10 लाख की शराब सहित एक ट्रेक्टर पानी के टैंक के साथ पकड़ा साथ मे अवैध असलाह व कारतूस बरामद
रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज
एटा-थाना पिलुआ
पुलिस व जनपदीय स्वाॅट टीम के संयुक्त प्रयास से एक ट्रैक्टर में लगे पानी के टैंकर में भरकर ले जायी जा रही 82 पेटी हरियाणा मार्का शराब तथा अवैध असलहा कारतूस सहित तीन अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।
थानाध्यक्ष पिलुआ सुधीर कुमार सिहं उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, एससआई रमेश चन्द्र गौतम मय पुलिस बल के भदवास बार्ड़र पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिगं कर रहे थे, तभी प्रभारी स्वाॅट टीम एससआई शेर सिंह मय टीम के चैकिंग करते हुए वहाॅ पहुॅचे। कुछ समय बाद सिकन्द्राराऊ की ओर से एक ट्रैक्टर आता दिखायी दिया, जिसके पीछे पानी का एक टैंकर लगा था। संदिग्ध लगने पर पुलिस बल द्वारा चैकिंग हेतु रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रैक्टर को भगाने का प्रयास किया साथ ही ट्रैक्टर पर बैठे अन्य दो व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी । पुलिस बल द्वारा अपना बचाव करते हुये घेराबन्दी कर मौके से तीनों अभियुक्तों को पकड़ लिया गया। जामातलाशी व मौके से एक तमंचा, एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि एटा में पहले भी हरियाणा से लायी गयी शराब की कई गाड़ियाॅ पकड़ी जा चुकी हैं। इसलिए पुलिस से बचने के लिए इस पानी के टैंकर में फरीदाबाद से शराब की पेटियों को भरकर कानपुर बेचने के लिए ले जा रहे थे। कब्जे में लिये गये पानी के टैंकर को चैक किया गया तो उसमें 82 पेटी अवैध हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की बरामद की गयी। जिसमें 41 पेटी Royal stage 30 MacDowell तथा 11 पेटी Royal challenge की निकली। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रूपये है। इस अवैध धन्धे में संलिप्त अभियुक्तगण अपने व्यक्तिगत लाभ के लिये दूसरे प्रान्त से सस्ते दर पर शराब खरीद कर उ0प्र0 राज्य में बेचकर उ0प्र0 सरकार के राजस्व को नुकसान पहुॅचा रहे है। इस संबंध में अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना पिलुआ पर अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा इस अवैध धन्धे में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- राजकुमार उर्फ राजू पुत्र चन्द्रपाल वैष्णव निवासी संजय इंक्लैव थाना सारन, फरीदाबाद, हरियाणा।
2- मोहित वैष्णव पुत्र न्यायचन्द्र निवासी इंक्लैव थाना सारन, फरीदाबाद, हरियाणा।
3- कमल शर्मा पुत्र अरविन्द शर्मा निवासी चन्दनपुर थाना राजा का रामपुर, एटा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया ने पुलिस टीम को नकद 10000 रुपए के पुरस्कृत करने की घोषणा की।
Comments
Post a Comment