तहसीलों पर 29 व 30 नवम्बर को बनेंगे मतगणना अभिकर्ताओं के पास
रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज
तहसीलों पर 29 व 30 नवम्बर को बनेंगे मतगणना अभिकर्ताओं के पास
कासगंज : जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आर0पी0सिंह ने बताया कि 29 व 30 नवम्बर 2017 को आरओ0/एआरओ द्वारा समस्त प्रत्याषियों के सम्बंधित तहसीलों में मतगणना अभिकर्ताओं के पास बनाये जायेंगे।
नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के समस्त प्रत्याषी 29 व 30 नवम्बर को अपने मतगणना अभिकर्ताओं के पास बनवाने के लिये अपने क्षेत्र की तहसील में पहुंच कर प्रारूप 34 दो प्रतियों में भर कर फोटो सहित सम्बंधित आरओ/एआरओ को उपलब्ध कराना सुनिष्चित करें। 01 दिसम्बर को मतगणना दिवस पर कोई भी पास जारी नहीं किया जा सकेगा।
समस्त आर0ओ0 की बैठक 29 को
कासगंज : जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में बुद्ववार 29 नवम्बर को शाम 5 बजे, कैम्प कार्यालय पर समस्त आर0ओ0 के साथ निर्वाचन से सम्बंधित बैठक का आयोजन किया जायेगा। बैठक में समस्त आर0ओ0 की उपस्थिति अनिवार्य है।
ईमानदारी, सतर्कता और निष्पक्षता से करायें मतगणना-डीएम
मतगणना स्थल पर किसी से दोस्ती न निभायें। मोबाइल रहेगा प्रतिबन्धित
Comments
Post a Comment