7 साल की बालिका की अगवा कर हत्या के बाद दुष्कर्म की आशंका

रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज

एंकर-सिढ़पुरा-कासगंज थाना क्षेत्र के ग्राम किलोनी में सात वर्षीय बालिका की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। बालिका से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

वीओ-बताया गया है कि गांव किलोनी की रहने वाली सात वर्षीय बालिका रविवार को सुबह अपने बाबा को ढकेल पर खाना देने के लिए गई थी। इसके बाद वह बंबे के निकट बच्चों के साथ खेलने लगी। आरोप है कि बाइक पर कुछ लोग उसको अगवा कर ले गए। बालिका जब घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों को उसकी चिंता हुई। 

परिवारीजनों ने उसकी तलाश की लेकिन बालिका का कोई पता नहीं चला। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी और रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को सुबह के समय बालिका का शव करनपुर भट्टा के बाहर पड़ा मिला। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया गया है

पुलिस का कहना है कि हत्यारों ने बालिका को भट्टे के अंदर मारा है। मौके से पुलिस ने प्लास्टिक का एक छोटा ड्रम और खून व मल सना कच्छा, चाकू आदि बरामद किए गये है। और बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका भी जताई जा रही है। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजने के साथ मौके से ब्लड आदि के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं। मामले को हत्या व अपहरण आदि धाराओं में तरमीम कर लिया है। सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। 

एक बात और बताते चलें कि बालिका की हत्या के मामले में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है लोगों का ये भी मानना है कि हो सकता है किसीने बलि के लिए  हत्या की हो ये आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस इस तथ्य को लेकर भी अपनी जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान