शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कमिश्नर, आईजी, प्रेक्षक, डीएम,एसपी,ने किया केन्द्रों का निरीक्षण
22 नवम्बर 2017
रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज
कमिश्नर, आईजी, प्रेक्षक, डीएम, एसपी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न। गड़बड़ी रोकने के लिये कराई गई निरंतर वीडियोग्राफी,
कासगंज: नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 के प्रथम चरण में जनपद में कासगंज, सोरों, गंजडुण्डवारा, बिलराम, सहावर, अमांपुर, सिढ़पुरा, मोहनपुर, पटियाली, भरगैन नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत क्षेत्रों में हो रहे मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिये कमिष्नर अलीगढ़ सुभाष चन्द्र शर्मा, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षक/विषेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उ0प्र0 शासन, लखनऊ अमिताभ प्रकाष, जिला मजिस्ट्रेट आर0पी0सिंह, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने जिले के मतदान केन्द्रों का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा तैनात अधिकारियों को आदर्ष चुनाव आचार संहिता तथा आयोग के निर्देषों के अनुपालन में व्यवस्थित ढंग से मतदान कराने के आवष्यक दिषा निर्देष दिये। मतदाताओं से आह्वान किया कि भयमुक्त होकर बिना किसी के दबाव और लालच के अपने मताधिकार का उपयोग अवष्य करें। निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी।
मण्डलायुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ सुभाष चन्द्र शर्मा ने आईजी पुलिस डा0 संजीव गुप्ता के साथ यहां पहुंच कर सर्वप्रथम जू0हा0बिलराम, रानी अवंतीबाई नगरपालिका कम्युनिटी हाॅल, राजकीय कन्या इंटर कालेज कासगंज तथा सोरों के संत तुलसीदास इंटर कालेज, उच्च0माध्य0विद्यालय सोरों, सेठ पन्नालाल धर्मषाला सोरों स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीठासीन व मतदान अधिकारियों को मतदाताओं से सद्व्यवहार करने के कुछ बूथों पर महिला मतदाताओं की संख्या अधिक पाये जाने पर दो महिला के बाद एक पुरूष के क्रम में क्रम से वोट डलवाने के निर्देष दिये तथा अति संवेदनषील मतदान केन्द्रों की हो रही वीडियोग्राफी की जानकारी ली। कमिष्नर ने मतदाताओं से आह्वान किया कि भयमुक्त होकर बिना किसी के दबाव और लालच के अपने मताधिकार का उपयोग करें। निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी। इस अवसर पर सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन तिवारी भी मौजूद रहे।
प्रेक्षक, डीएम, एसपी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
कासगंज: नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 के मतदान के दौरान प्रेक्षक अमिताभ प्रकाष ने सर्वप्रथम भरगैन में प्रा0पाठषाला व कन्या प्रा0 पाठषाला तथा अमीर खुसरो जू0हा0स्कूल गंजडुण्डवारा के 8 बूथों तत्पष्चात सुखदेव सिंह इं0का0सहावर के बूथ संख्या 07,08,15,16 का गहनता से निरीक्षण किया तथा मतदान प्रक्रिया को बारीकी से परखा।
जिला मजिस्ट्रेट आर0पी0सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार के साथ प्रातः से संाय तक कासगंज, अमांपुर, सिढ़पुरा, पटियाली, भरगैन, गंजडुण्डवारा, सहावर तथा सोरों में मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर मतदान की स्थिति का जायजा लिया तथा मतदाताओं की छुटपुट समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया।
जनपद में कुल 03 नगर पालिका परिषद व 7 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों व 158 वार्डों के 109 मतदान केन्द्रों के 290 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया गया। जिनमें 166 संवेदनषील, 95 अति संवेदनषील तथा 29 बूथों को अतिसंवेदनषील प्लस की श्रेणी में रखा गया। जनपद में कुल 2 लाख, 20 हजार, 627 मतदाता हैं। जनपद में 14 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये। गड़बड़ी रोकने और मतदान केन्द्रों पर पैनी नजर रखने के लिये अतिसंवेदनषील प्लस मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग तथा ड्रोन कैमरों व वीडियो कैमरों द्वारा निरंतर वीडियोग्राफी कराई गई। मतदान हेतु 1523 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। प्रातः 7ः30 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच निरंतर चलकर शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।
Comments
Post a Comment