युवक की पीट पीट कर हत्या
उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में अपराधियों पर पुलिस का जरा सा भी खौफ दिखाई नहीं दे रहा है । कोतवाली देहात क्षेत्र में एक के बाद एक हो रहे हत्याओं से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त होता जा रहा है । गत अक्टूबर माह में हुए लगातार तीन हत्याएं का अभी खुलासा पूरा नहीं हो पाया था इसी बीच आज सुबह एक और युवक की लाश मिल गयी । ताजा मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम रामपुर खगेजोत का है जहां पर भट्ठे पर काम करने वाले एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी ।
कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर निवासी डब्लू की आज सुबह रामपुर खगईजोत गांव के नजदीक बिंदेश्वरी वर्मा के भट्टे के पास लाश पाई गई । मृतक के बहनोई नंदलाल का कहना है की वर्मा भट्ठे पर काम करने वाले कृपाराम की पुत्री ननकय्या को मृतक का बड़ा भाई सूरज दीपावली के 1 दिन पहले अपने साथ भगा ले गया था जिसे इटियाथोक पुलिस ने दीपावली के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । सोमवार 13 अक्टूबर की रात बड़े भाई की प्रेमिका ननकय्या ने फोन करके मृतक डब्लू को यह कहकर बुलाया था कि उसके घर वाले उसे मार पीट रहे हैं । मृतक डब्लू अपने छोटे भाई अजय तथा मौसेरे भाई छैलू के साथ बर्मा भट्ठे पर आया । अजय व छैलू को वापस घर भेज दिया यह कहकर कि अभी हम लड़की को लेकर आते हैं । देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की जिसके बाद आज सुबह उसकी लाश भट्टे से कुछ ही दूरी पर खेत में पाई गई । मृतक तथा उसका परिवार पूर्व विधायक जगराम पासवान के भट्टे पर ईट पाथने का काम करता है तथा दूसरा पक्ष लड़की और उसका परिवार बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा के ईट भट्टे पर ईंट पाथने का काम कर रहा है । पूर्व विधायक जगराम पासवान ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है । पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है । मृतका की मां राम सवारी की तहरीर पर हत्या का मामला पंजीकृत कर लिया गया है । लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है । पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी ।

Comments
Post a Comment