टेम्पो बाइक की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल एक यवती की मौत

रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज

पटियाली कासगंज 
पटियाली से म्याऊ जा रहे टेम्पो लधौली मोड़ पर एक बाइक से हुई भिड़ंत जिस की बजह से एक मासूम सहित आधा दर्जन से अधिक हुए घायल एक युवती की मौके पर ही हुई मौत सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलों व मृतक को अपने साथ कोतवाली ले आई और आते ही तुरंत आनन फानन में सभी  घायलों को सीएचसी पटियाली व प्राईवेट नर्सिंग होम में कराया भर्ती जहां चिकित्सकों ने कुछ की हालत गंभीर देखते हुये जिले के लिये किया  रेफर
हादसे में मरने बाली 15 वर्षीय युवती फिज़ा पुत्री असलम निवासी ग्राम खितौली कोतवाली सहावर की मौके पर ही मौत हो गई थी जिसको पुलिस ने कार्यवाही करते हुये पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा है आपको बतादें की फिजा अपने किसी रिश्ते दार के यहां  खितोली से म्याऊ शादी के प्रोग्राम में जा रही थी की जिसकी तम्पो पलटने की बजह से मौके पर ही मौत हो गई इसकी खबर परिवार के लोगों लगी तो परिवार में कोहराम मच गया आपको बतादे की परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

घायलों की संख्या

1 निशार कुरैशी पुत्र सलामुद्दीन 48 पटियाली
2 सीराज  पुत्र मुकर्रम 20 म्याऊ
3 नवीजमा पुत्र अलीजमा 55 म्याऊ
4 आलिम पुत्र असलम 10 खितोली
5 गौतम सिंह पुत्र महेंद्रपाल 24 लधोली
6 मुफीद पुत्र अब्दुल लतीफ 55 म्याऊ ।
7 समद सिद्दीकी 50 पटियली

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान