धर्म कांटे के गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा दो ट्रेक्टर मय ट्राली के हुये चोरी
रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज
सहावर-कासगंज एटा रोड पर साथ राजा धर्म कांटे के गोदाम से 23/24 नवंबर की रात को करीब 12 बजे आधा दर्जन से अधिक अज्ञात चोरों ने गोदाम के गेट से चढ़कर गोदाम के अंदर खड़े दो महेन्द्रा ट्रेक्टर ट्राली किये चोरी मोके पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुटी चोरी गये ट्रेक्टर ट्राली व चोरों की तलाश जारी
आपको बतादें की कोतवाली सहावर के हिमांशु पुत्र मुकेश कटरा बाजार ने बताया कि एटा रोड पर हमरा एक राजा धर्म कांटा है वही हमने अपने ट्रेक्टर ट्रॉली खड़े करने के लिये गोदाम भी बना रखा है हम रोजाना की तरह आज रात को भी हमने अपने 4 ट्रेक्टर ट्राली के साथ खड़े किये थे और हमने एक चोकीदार भी रखा हुआ है जो कि गोदाम की छत पर मौजूद था चोकीदार द्वारा हमको बताया गया कि रात करीब 12:बजे आधा दर्जन से आधीक असलहों के साथ गोदाम के गेट से चढ़कर चोर घुस आये और हमसे असलाहों के बल पर तालों की चाबी लेकर गोदाम का गेट खोल कर वहां खड़े चार ट्रेक्टरों व ट्राली में से दो ट्रेक्टर महेन्द्रा 265 DI- यू0 पी0 87/सी0 9877 व यू0 पी0 87/एफ0 4781 मय ट्राली के साथ चुरा कर ले गए और हमको गोदाम के अंदर ही बंद कर के चले गये इसके अलाबा जब ट्रेक्टर ट्राली चोरी की सूचना करीब सुबह 4 बजे चोकीदार द्वारा हमको दी गई चोकीदार का ये भी कहना है कि रात 12:30 बजे शोर भी मचाय था हमारा शोर किसी ने नही सुना उसके बाद हमने करीब सुबह 4 बजे किसी रहागीर की मद्द से गेट खुलवाया और तुरंत मालिक हिमांशु पुत्र मुकेश कुमार निवासी कटरा बाजार सहावर के घर सूचना दी ट्रेक्टर व ट्राली चोरी की खबर सुनकर हिमांशु अपने परिवार जनों के साथ मौके पर पहुंच गए और तुरंत ट्रेक्टर ट्राली चोरी होने की सूचना पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पुहंच गई और कार्यवाही करते हुए ट्रेक्टर ट्राली व चोरो की तलाश में जुट गई है।
इसके साथ ही चोरी हुये ट्रेक्टर ट्राली की तहरीर हिमांशु पुत्र मुकेश कुमार द्वारा लिखित में कोतवाली सहावर को दे दी गई हैं पुलिस ने भी चोरी हुये ट्रेक्टर ट्राली और ट्रेक्टर चोरो को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिये है और हिमांशु को ये भी आश्वासन दिया है चोरी हुये ट्रेक्टर ट्राली व चीरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा
Comments
Post a Comment