कड़ी सुरक्षा में रखे हुये है बेलेड बॉक्स
25 नंबम्बर 2017
रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज
कासगंज-के जनपद कासगंज व तहसील सहावर और तहसील पटियाली के नगर निकाय चुनाव 2017 के बोटों की गिनती 5 दिन बाद होनी है ऐसे में मत पेटीयों को सुरक्षित रखकर सुरक्षा का पूरा इन्तिजाम किया गया है वहीं मत पेटियों की सुरक्षा के लिये पुलिस के जबान मत पेटियों बाले स्थानो पर चौबीसो घण्टे तैनात कर दिये गये है जनपद कासगंज की तहसील व नगर पंचायतों पर मत पेटियों के रखने के पूरे इन्तिजाम किये गये है जैसे कि कासगंज के श्री गणेश इण्टर कालेज में नगरपालिका कासगंज व नगरपालिका सोरों और नगर पंचायत बिलराम की मत पेटियों को रखा गया है। इसके अलावा तहसील सहावर में भी मुलायम सिंह इण्टर कॉलेज में नगर पंचायत सहावर और नगर पंचायत अमापुर की मत पेटियों को रखा गया है।इसी तरह तहसील पटियाली के (एस.बी.) इण्टर कॉलेज में नगरपालिका गंजडुंडवारा,नगर पंचायत पटियाली, नगर पंचायत भरगैन, नगर पंचायत मोहनपुरा, नगर पंचायत सिढ़पुरा की मत पेटियों को रखा गया है।
इसके साथ ही जिलाधिकारी मत पेटियों की सुरक्षा के लिये कोई भी कसर छोड़ना नही चाहते है इसलिए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के एक एस.आई. के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिये गये है जिनकी ड्यूटी समय समय पर बदल दी जाती है इसके साथ साथ S.D.M. व C.O. और S.H.O.द्वारा इन सभी जगहों की समय समय पर देख रेख की जा रही है।
Comments
Post a Comment