कासगंज बारह पत्थर मैदान मे यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउन्सिल द्वारा हेलमेट वितरण किये गये
रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज
कासगंज-नगर के बारह पत्थर मैदान में यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउन्सिल द्वारा हेलमेट वितरण का आयोजन किया गया कार्यक्रम एस पी सुनील कुमार व ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय माहसचिव प्रवीन ने संयुक्त रूप से फीता काट कर शुभारंभ किया इस मौके पर ह्यूमन राइट्स ने 70 लोगो को हेलमेट वितरण कर लोगो को यातायात नियमों की जानकारी भी दी इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के लिये ये भी आदेश दिये की वाहन बिना हेलमेट के न चलाये और वाहन तेज़ न चलाये इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें आग बात करना ज्यादा जरूरी है तो बाइक साइट में रोक कर बात करें इन सभी छोटी छोटी बातों का खास ध्यान रखे एक बात और नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति हरगिज़ न दे ऐसे बच्चों से दुघर्टना की आशंका ज्यादा होती है ट्रेफिक नियमों का पालन हम सबको करना होगा।
इसके साथ साथ पुलिस अधीक्षक ने यातायात पुलिस को ये भी आदेश दिये है कि जब समाज का पल पल साथ देने बाली पुलिस व पत्रकार ही नियमो का पालन नही करेंगे तो कोन करेगा इसलिए पुलिस व पत्रकार भी खास कर हेलमेट जरूर लगाय जब आप लोग लगायगे तो जनता में भी जागरूकता जागेगी इसलिए सभी लोग जैसे कि पुलिस व पत्रकार और हर एक नागरिक नियमों का पालन करें और ये भी आदेश दिये गये है कि अगर पुलिस या पत्रकार बिना हेलमेट के वाहन चलाते पाये जाते है तो उनके साथ शक्ति बरतते हुये उनके वाहनों का भी चालान काटा जाये वहीं पत्रकारों से बात करते हुये ये भी बतया गया है कि देश मे आंकड़ो के अनुसार इतनी मौते अपराधों से नही हो रही है जितनी कि सड़क दुर्घटना में हो रही है इसलिए समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के सहारे अन्य जनता को जागरूक करना ही हम सबका लक्ष्य होना चाहिए और ये हमरा फर्ज भी है।
इसीलिए इसकी शुरुआत हमने अपने घर से ही शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment