जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक ने किया मतगणना स्थलों का निरीक्षण
रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज
कासगंजः जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आर0पी0 सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक मनीष कुमार नाहर के साथ 01 दिसम्बर को होने वाली नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 की मतगणना की तैयारियां का जायजा लेने के लिए मतगणना स्थल एसबीआर इंटर कालेज पटियाली, मुलायम सिंह इंटर कालेज सहावर तथा श्रीगणेष इंटर कालेज कासगंज का निरीक्षण किया। मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं, बैरीकेटिंग तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच करते हुये उन्होंने अधिकारियों को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से मतगणना कराने के लिये समस्त व्यवस्थायें समय से पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देष दिये।
उन्होंने कहा कि किसी भी दषा में कहीं भी कोई गलती नहीं होनी चाहिये। मतगणना की निरंतर वीडियोग्राफी कराई जायेगी। मतगणना स्थल पर किसी को बिना अधिकृत पास के प्रवेष नहीं करने दिया जायेगा। मतगणना में व्यवधान डालने का प्रयास करने वालों से बहुत ही सख्ती से निबटा जायेगा। मतगणना स्थलों की बैरीकेटिंग कराकर कड़ी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल पर कोई भी भीड़ न लगाई जाये। गेट पर सभी की तलाषी ली जायेगी। जनपद में धारा 144 लगी हुई है। कोई भी नारेबाजी न की जाये। किसी को भी नारेबाजी करने और विजयी जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी। अस्त्र-षस्त्रों के प्रदर्षन पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगा है। तीनों मतगणना स्थलों पर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। आदर्ष चुनाव आचार संहिता तथा धारा 144 का पूर्ण पालन किया जाना अनिवार्य है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
प्रातः 8 बजे से होने वाली मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिये समस्त व्यवस्थायें पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना स्थलों पर कोई भी ज्वलनषील पदार्थ, बीड़ी, माचिस, सिगरेट, मोबाइल, लेपटॉप, इलैक्ट्रानिक डिवायस अंदर नहीं ले जा सकते। मतगणना अभिकर्ता अपने नियत स्थान पर ही रहेंगे। इधर उधर नहीं जायेंगे। श्री गणेष इन्टर कालेज में नगर पालिका परिषद कासगंज, सोरों तथा नगर पंचायत बिलराम की मतगणना, मुलायम सिंह इन्टर कालेज सहावर में नगर पंचायत सहावर व अमांपुर की मतगणना तथा में एसबीआर इन्टर कालेज पटियाली में नगर पालिका परिषद गंजडुण्डवारा व नगर पंचायत पटियाली, भरगैन, सिढ़पुरा व मोहनपुर की मतगणना कराई जायेगी।
रिपोर्टर-सूचना विभाग कासगंज दिलीपकुमार सक्सेना जिला संबाददाता एटा/कासगंज
सम्पादक-सूकरक्षेत्र समाचार---
2018 में हज हेतु फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 7 दिसम्बर
कासगंजः हज 2018 हेतु फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 07 दिसम्बर 2017 निर्धारित की गयी है। इच्छुक अभ्यर्थी हज कमेटी की वेबसाइट ूूण्ींरबवउउपजजममण्हवअण्पद पर ऑन लाइन जमा कर सकते हैं तथा जो लोग ऑफ लाइन आवेदन करना चाहते हैं वो इसी वेबसाइट से आवेदन फार्म डाउनलोड कर आवेदन कर सकते है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमृता सिंह ने बताया है कि ऑनलाइन/ऑफलाइन/मोबाईल एप हज कमेटी ऑफ इन्डिया पर आवेदन पष्चात् संलग्नकों सहित प्रपत्र सचिव/कार्यपालक अधिकारी, उ0प्र0 राज्य हज समिति, 10 ए, विधान सभा मार्ग लखनऊ के पते पर प्रेषित किये जायेंगें।
----------
विकास कार्यो की समीक्षा बैठक 6 दिसम्बर को
कासगंजः जिलाधिकारी आर0पी0 सिंह की अध्यक्षता में आगामी 6 दिसम्बर 2017 को दोपहर 12ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मा0 मुख्यमंत्री जी की नवीन विकास प्राथमिकता योजनाओं/कार्यक्रमों /विकास कार्यक्रमों की माह नवम्बर 2017 तक की प्रगति की समीक्षा बैठक आहूत की गयी है।
यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी ने दी है।
---------
जिला पर्यावरण संघात निर्धारण प्राधिकरण की बैठक 7 दिसम्बर को
कासगंजः आगामी 7 दिसम्बर 2017 को अपरान्ह 03 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के निर्देषों के क्रम में लद्यु खनिजों हेतु पर्यावरणीय स्वच्छता प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने हेतु निदेषक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेषालय से अनुमोदित प्राप्त माइनिंग प्लांन के प्रस्ताव पर विचार हेतु जिला पर्यावरण संघात निर्धारण प्राधिकरण की बैठक आहूत की गयी है।
यह जानकारी अपर जिलाधिकारी कासगंज ने दी है।
--------
रिपोर्टर-सूचना विभाग कासगंज
Comments
Post a Comment