कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी मतगणना-डीएम
रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज
चप्पे चप्पे पर फोर्स रहेगा तैनात। किसी को भी नारेबाजी करने और विजयी जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी। लैपटाॅप, मोबाइल प्रतिबन्धित।
कासगंज: जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आर0पी0सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 की मतगणना 01 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से श्रीगणेष इंटर कालेज कासगंज में नगर पालिका परिषद कासगंज, सोरों तथा नगर पंचायत बिलराम की मतगणना, मुलायम सिंह इंटर कालेज सहावर में नगर पंचायत सहावर व अमांपुर की मतगणना तथा एसबीआर इंटर कालेज पटियाली में नगर पालिका परिषद गंजडुण्डवारा व नगर पंचायत पटियाली, भरगैन, सिढ़पुरा व मोहनपुर की मतगणना कराई जायेगी।
01 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से होने वाली मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिये सभी मतगणना स्थलों की बैरीकेटिंग कराकर कड़ी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी। मतगणना स्थलों पर कोई भी ज्वलनषील पदार्थ, बीड़ी, माजिस, सिगरेट, मोबाइल, लेपटाॅप, इलैक्ट्रानिक डिवायस अंदर नहीं ले जा सकते। मतगणना अभिकर्ता अपने नियत स्थान पर ही रहेंगे। इधर उधर नहीं जायेंगे। मतगणना की निरंतर वीडियोग्राफी कराई जायेगी। मतगणना में व्यवधान डालने का प्रयास करने वालों से बहुत ही सख्ती से निबटा जायेगा।
मतगणना स्थल पर कोई भी भीड़ न लगाई जाये। गेट पर सभी की तलाषी ली जायेगी। जनपद में धारा 144 लगी हुई है। कोई भी नारेबाजी न की जाये। किसी को भी नारेबाजी करने और विजयी जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी। अस्त्र-षस्त्रों के प्रदर्षन पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगा है। तीनों मतगणना स्थलों पर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। आदर्ष चुनाव आचार संहिता तथा धारा 144 का पूर्ण पालन किया जाना अनिवार्य है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
तहसीलों पर 30 नवम्बर को भी बनेंगे मतगणना अभिकर्ताओं के पास
कासगंज : जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आर0पी0सिंह ने बताया कि 30 नवम्बर 2017 को आरओ0/एआरओ द्वारा समस्त प्रत्याषियों के सम्बंधित तहसीलों में मतगणना अभिकर्ताओं के पास बनाये जायेंगे।
नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के ऐसे समस्त प्रत्याषी जिनके मतगणना अभिकर्ताओं के पास अभी तक न बने हों तो 30 नवम्बर को अपने मतगणना अभिकर्ताओं के पास बनवाने के लिये अपने क्षेत्र की तहसील में पहुंच कर प्रारूप 34 दो प्रतियों में भर कर फोटो सहित सम्बंधित आरओ/एआरओ को उपलब्ध करा कर पास बनवा लें। 01 दिसम्बर को मतगणना दिवस पर कोई भी पास जारी नहीं किया जा सकेगा।
Comments
Post a Comment