परिजनों का आरोप डाक्टरों की लापरवाही से नवजात की हुई मौत

रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज

गंजडुंडवारा-कासगंज क्षेत्र के ग्राम नगला बरा परिवार के मुखिया वालिस्टर यादव ने बताया कि हम अपनी पुत्रबधू को गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केन्द्र 7/8 दिसम्बर की रात को प्रसव पीड़ा होने पर लेकर गये थे और उसको भर्ती भी कराया जहां सुबह को प्रसूता के बाद हमारी पुत्रबधू ने एक नवजात को जन्म दिया जिसको डॉक्टरों ने बताया कि आपका बच्चा स्वस्थ है उसके बाद ठण्ड होने की वजह से वहाँ काम करने वाली नर्स से हमने बच्चे को कम्बल में रखने को कहा तो नर्स ने ये कह कर टाल दिया कि कम्बल स्टोर रूम में बंद है उसकी चाबी हमारे पास नही है उसके बाद नवजात को हमने साड़ी में लिपेटा लेकिन ठण्ड होने और कम्बल न मिलने की वजह से नवजात की वहीं होस्पिटल के अन्दर ही मौत हो गई बच्चे की मौत होने की वजह से हमने और हमारे परिवार ने काफी देर हंगामा भी किया था।

वहीं डॉक्टर का कहना है कि ये आरोप गलत है वहां कम्बल भी मौजूद थे लेकिन बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ था ये जनकी हमने  परिवार को उसी वक्त दी थी उस पर बच्चे के पिता ने खुद आकर हमारे रजिस्टर में लिखा पड़ी भी की थी और किसी भी तरह का आरोप लगाने को खुद मना किया था अब पता नही गांव जाकर किसने उनको उकसाया है जिसकी वजह से ये लोग आरोप लगा रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान