सहावर राजस्व संग्रह अमीनों ने किया धरना प्रदर्शन

रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज

राजस्व संग्रह अमीनों की संघ मांगों को लेकर तहसील सहावर में धरना प्रदर्शन

एंकर/वीओ-सहावर-कासगंज आज दिनांक बुधवार  को तहसील सहावर में अमीनों द्वारा अपनी 11 मांगों को लेकर जबरदस्त धरना प्रदर्शन रहा उनका कहना था कि अगर हमारी मांगे पूरी नही की गई तो हम इसी तरह प्रदर्शन करते रहगे इसलिए सरकार जल्द से जल्द हमारी मांगो पर गौर करे और उनको पूरा करे
इसमें मण्डल उपाध्यक्ष शन्तोष यादव मंत्री( कवि )जी ने बताया कि हमारी 11 मांगे है सरकार उनको जल्द से जल्द पूरा करे जैसे के
मांग नं0
(1)-सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिये जाने सम्बन्धी व्यवस्था सेवा नियमावली में की जाय।
(2)-संवर्ग का ग्रेड वेतन 5200-20200 ग्रेड वेतन 2000 से बढ़ाकर 5200-20200 ग्रेड वेतन 2800 स्वीकृत किया जाय।
(3)-राजस्व संहिता 2006 के प्रावधानों के दृष्टिगत वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का प्रावधान  समाप्त किया जाय आवश्यक होने पर प्रवेचच्छड़ पर जोर दिया जाय वसूली में बृध्दि हेतु पर्वेक्षक  की जबाब देही के मानदण्ड बनाये वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोका जाय।
(4)-पात्र संवगीर्य  सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्धितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाय।
(5)-संवर्ग की पदोन्नतीय व्यवस्था पर्व की भांति नायाब तहसीलदार के पद पर बहाल की जाय।
(6)-संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाय।
(7)-नियम यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता स्वीकृत किया जाय।
(8)-संवर्ग का पद नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाय
(9)-राजस्व संहिता 2006 के अनुरूप वसूली प्रपत्रों को उपलब्ध कराया जाय तथा विभागीय कार्यो का प्रशिक्षण दिया जाय।
(10)-संवर्गीय सदस्यों के लिये प्रतिभूति का प्राविधान समाप्त किया जाय।
(11)-उपजिलाधिकारी स्तर पर मासिक व जिलाधिकारी स्तर पर त्रेमासिक बैठक संघ के साथ अनिवार्य रूप से की जाय।
इसके साथ ही तहसीलदार साहब को अज्ञाय सोंपा।

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान